एजुकेशन

Government Jobs पाने का आखिरी मौका आज, रिजर्व बैंक और कोस्ट गार्ड समेत इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि, तुरंत करें अप्लाई

Government Jobs 2026: आज बीपीएससी, पीएफआई और आरबीआई जैसे संस्थान में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Image

Government Jobs 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Government Jobs 2026: यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उम्मीदवारों को बता दें कि आज यानी 3 नवंबर 2026 देश के कई शीर्ष और प्रतिष्ठित संस्थानों में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। जो उम्मीदवार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC TRE 4.0), इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलीयरी साइंसेज (ILBS), भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard), पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PFI) और एआईईएसएल (AIESL)—द्वारा निकाली गई विभिन्न में हिस्सा लेना चाहते हैं, लेकिन किसी कारण से अभी तक आवेदन नहीं कर पाएं हैं, वह आज आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और स्टेप-बाय-स्टेप फॉर्म भरना है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)

रिजर्व बैंक ऑफ इंजिया में 22 फार्मासिस्ट पद की भर्ती निकाली गई थी, जिसके आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। बता दें कि यह एक पार्ट टाइम नौकरी है। उममीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि यहां पैसे 300 रुपये प्रति घंटा और अधिकतम 3000 रुपये पूरे दिन के मिलेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP PET Answer Key 2026 जारी, आसान स्टेप में करें डाउनलोड

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य में कुल 32,388 स्कूल टीचर पद (BPSC TRE 4.0) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

आईएलबीएसी भर्ती 2026

इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलारी साइंस (ILBS) में 08 फैकल्टी पदों की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती का हिस्सा बनने कि इच्छा रखने वाले उम्मीदवार www.ilbs.in से आवेदन पूरा कर सकते हैं।

Indian Coast Guard भर्ती

भारतीय तटरक्षक बल द्वारा फोरमैन (Foreman Posts) के 4 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए 18 वर्ष से 30 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकता हैं। चयनित उम्मीदवारों लेवल 6 के आधार पर सैलरी प्रदान की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in पर जाएं।

पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया में 04 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद

आज पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गई 04 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। भर्ती गेट स्कोर और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर पूरी की जाएगी। इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 11 लाख रुपये का वेतन दिया जाएगा।

AIESL सिक्योरिटी ऑफिसर भर्ती

Air India Engineering Services Limited द्वारा निकाली गई सिक्योरिटी ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 47,625 रुपये का वेतन प्रदान किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह AIESL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -UP Special TET Exam 2026 आज, यहां पढ़ें गाइडलाइंस

अंतिम समय के लिए जरूरी टिप्स

चूंकि आज इन सभी महत्वपूर्ण और बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है, इसलिए संबंधित पोर्टल्स पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर स्लो या डाउन होने की संभावना काफी अधिक है। किसी भी तकनीकी बाधा या पेमेंट फेल होने की समस्या से बचने के तुरंत बाद अपना फॉर्म सबमिट करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले अपने सभी आवश्यक दस्तावेज (जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जाति प्रमाण पत्र) तैयार रखें। फॉर्म सबमिट करने के बाद फाइनल कंफर्मेशन पेज या प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित अवश्य रख लें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article