एजुकेशन

UPSSSC UP PET Result 2025 Date: जारी होने वाला है यूपी पीईटी परीक्षा का रिजल्ट, upsssc.gov.in पर कर सकेंगे चेक

UPSSSC UP PET Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग किसी भी वक्त प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के परिणाम घोषित कर (UP PET Result 2025) सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

UPSSSC UP PET Result 2025: यहां देख सकेंगे यूपी पीईटी परीक्षा का रिजल्ट

UPSSSC UP PET Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2025: यूपी पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP PET Result 2025) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग किसी भी वक्त प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के परिणाम घोषित कर (UP PET Result 2025 Date) सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि इस माह के अंत तक नतीजे का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UP PET Result 2025 Date: कब हुई थी यूपी पीईटी परीक्षा

यूपी पीईटी परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 2,531,996 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 1,941,993 (76.70%) उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 48 जिलों के 91 केंद्रों पर निर्धारित थी। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य के लेखपाल एक्सरे टेक्नीशियन, जूनियर असिस्टेंट व अन्य पदों पर भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र माने जाएंग। वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UPSSSC UP PET Result 2025 Check Here

  • सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSSSC PET Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंब दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UP PET Result 2025 Scorecard: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. प्राप्तांक
  6. कुल मार्क्स
  7. रिजल्ट का स्टेटस

बता दें अब यूपी पीईटी स्कोर कार्ड 3 साल के लिए वैलिड माना जाएगा। पहले यह एक वर्ष के लिए वैध होता था। हालांकि अब इसकी समय अवधि बढ़ा दी गई है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article