एजुकेशन

IBPS RRB Notification 2026: आईबीपीएस क्लर्क और पीओ के लिए कल से आवेदन शुरू, यहां देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

IBPS RRB Recruitment Notification 2026: आईबीपीएस क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए 15वीं सामान्य भर्ती प्रक्रिया (CRP RRBs-XV) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 1 सितंबर को लिंक एक्टिव किया जाएगा।

Image

IBPS RRB Notification 2026: आईबीपीएस क्लर्क और पीओ के लिए कल से आवेदन शुरू

IBPS RRB Recruitment Notification 2026: आईबीपीएस क्लर्क और पीओ की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS RRB Notification 2026) खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए 15वीं सामान्य भर्ती प्रक्रिया (CRP RRBs-XV) के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर (IBPS Clerk Recruitment) दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBS) में ऑफिस असिस्टेंट यानी क्लर्क और ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 के पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 1 सितंबर को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आप आईबीपीएस आरआरबी के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

IBPS RRB Clerk, Officer Scale 1 Officer Exam Date: आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा का शेड्यूल

आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा के शेड्यूल की बात करें तो ऑफिस असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को होगी। ऑफिसर स्केल 1 की प्रारंभिक परीक्षाएं 21 और 22 नवंबर को होंगी और उसके बाद मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। ऑफिसर स्केल 2 और 3 की परीक्षाएं भी 20 दिसंबर को निर्धारित हैं।

IBPS RRB Clerk, Officer Scale 1 Officer Exam Schedule: आवेदन से संबधित महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन की शुरुआत (Registration Begins)1 सितंबर 2026 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date To Apply)21 सितंबर 2026
ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम (Office Assistant Prelims Exam Date)6 दिसंबर, 12 दिसंबर और 13 दिसंबर 2026
ऑफिस असिस्टेंट मेन्स एग्जाम (Office Assistant Mains Exam)30 जनवरी 2027
ऑफिसर स्केल 1 प्रीलिम्स (Officer Scale 1 Prelims Exam)21 और 22 नवंबर 2026
ऑफिसर स्केल 1 मेन्स एग्जाम (Officer Scale 1 Mains Exam)दिसंबर 2026

IBPS RRB Clerk Eligibility: आईबीपीएस आरआरबी के क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

आईबीपीएस आरआरबी के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28 साल होना जरूरी है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article