वायरल न्यूज़

VIDEO: मेहनत की कद्र और वर्दी का फर्ज! भीषण गर्मी में पैदल खींच रहा था रिक्शा, पुलिस वाले ने बाइक से बांधकर ऐसे की मदद

Viral Video: सड़क पर ठेला घसीट रहे एक बुजुर्ग मजदूर की लाचारी देख पुलिस के एक जवान ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग की परेशानी को समझा और उसकी साइकिल-ठेले को अपनी बाइक से बांधकर खुद साइकिल मिस्त्री तक पहुंचाया।

Image

पुलिसवाले ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @si_rohit_sahu)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग घूम जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते है। हम सबको अक्सर खाकी वर्दी की सख्त छवि देखने को मिलती है, लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। यह वीडियो साबित करता है कि वर्दी के पीछे भी एक संवेदनशील और मददगार दिल धड़कता है। आलम ये है कि इस वीडियो में पुलिसकर्मी को देखकर लोग सैल्यूट कर रहे हैं।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग ठेला चालक अपनी टूटी और खराब साइकिल के साथ सड़क पर काफी मशक्कत कर रहा था। साइकिल का पहिया सही से न चलने के कारण उसे काफी भारी ठेले को घसीटना पड़ रहा था। बुजुर्ग की इस मेहनत और परेशानी पर सड़क से गुजर रहे एक पुलिस अधिकारी की नजर पड़ी। पुलिसकर्मी ने तुरंत अपनी मोटरसाइकिल रोकी और बुजुर्ग से उसकी समस्या के बारे में पूछा। स्थिति को समझते ही जवान ने बिना किसी झिझक के बुजुर्ग की मदद करने का फैसला लिया। पुलिस अधिकारी ने ठेले और साइकिल को अपनी बुलेट बाइक के पीछे बांधा और उसे खींचते हुए नजदीकी साइकिल मरम्मत की दुकान तक ले गए। पुलिसकर्मी ने मिस्त्री को साइकिल ठीक करने की हिदायत दी और अपने बटुए से पैसे निकालकर उसकी मरम्मत का पूरा खर्च खुद उठाया। देखें वीडियो...

    दिल को छू लेने वाला नजारा

    इस वीडियो ने आपका दिल भी जरूर छू लिया होगा। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को si_rohit_sahu नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, यूजर्स पुलिसकर्मी के इस मानवीय दृष्टिकोण और कर्तव्यपरायणता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर हर नागरिक और पुलिस बल इस तरह एक-दूसरे की मदद करे, तो समाज में सकारात्मक बदलाव जरूर आएगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article