एजुकेशन

SBI क्लर्क के 9766 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें आवेदन

SBI द्वारा 9766 क्लर्क पदों की भर्ती के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट है। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाकर तुरंत आवेदन करें।

Image

SBI Clerk Recruitment 2026 (Photo - AI)

SBI Clerk Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) के 9,766 पदों पर निकली बंपर भर्ती के लिए आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इस पद के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक किसी भी कारण से अपना फॉर्म जमा नहीं किया है, वह बिना समय गंवाए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। एसबीआई में करियर बनाने की इच्छा रखने वाल उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। अंतिम समय में वेबसाइट पर होने वाले भारी ट्रैफिक और सर्वर डाउन जैसी तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट मिनट का इंतजार करने की बजाए अभी के अभी प्रक्रिया पूरी करें।

SBI क्लर्क भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1 - सबसे पहले एसबीआई के आधिकारिक करियर पोर्टल sbi.co.in/careers पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट पर दिए गए 'Current Openings' सेक्शन में जाकर SBI Junior Associate Recruitment लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब 'New Registration' के जरिए अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 4 - मिले हुए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। अपनी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें तथा फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान अपलोड करें।

स्टेप 5 - अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 6 - फॉर्म में भरी गई सारी जानकारी को एक बार री-चेक करने के बाद सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भी लें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद शुल्क भुगतान की रसीद और आवेदन पत्र का पीडीएफ अपने पास संभाल कर रखें, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इसकी जरूरत पड़ती है।

क्या है भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

- भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

- आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी अनिवार्य है।

- अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों की परीक्षा—प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा की तैयारी कैसे करें

अभ्यर्थी को सलाह है कि जिस राज्य से आवेदन कर रहे हैं, उनके के लिए स्थानीय भाषा का पढ़ना, लिखना और बोलना आना अनिवार्य है, क्योंकि चयन के बाद भाषा परीक्षण आयोजित किया जा सकता है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह है कि वह मॉक टेस्ट से परीक्षा की तैयारी की शुरुआत करें। आवेदन पूरा होते ही प्रीलिम्स परीक्षा के सिलेबस के अनुसार अपनी गति और सटीकता बढ़ाने के लिए स्पीड टेस्ट और पिछले साल के प्रश्न पत्र हल करना शुरू कर दें। इससे न केवल उनकी प्रश्नों के उत्तर देने की स्पीड बढ़ेगी, बल्कि परीक्षा के पैर्टन, मार्किंग स्कीम, आने वाले प्रश्नों के प्रकार के बारे में पता लेगेगा। इसके आधार पर परीक्षा की तैयारी करना आसान हो जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article