एजुकेशन

School Holiday in September 2026: सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें हॉलीडे को लेकर अपडेट

School Holiday in September 2026: सितंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही सबसे पहले बच्चों और अभिभावकों के मन में छुट्टियां आती हैं, कि कब कौन सा त्यौहार है और उस पर छुट्टी है की नहीं, तो आइए जानते हैं कि सितंबर के महीने में कब-कब स्कूल बंद रहेंगे।

Image

School Holiday in September 2026 (Photo - AI)

School Holiday in September 2026: सितंबर का महीना शुरू होते ही स्कूली छात्रों और उनके अभिभावकों की नजर सबसे पहले कैलेंडर पर टिकती है, कि इस महीने किस-किस दिन स्कूल बंद रहेंगे। कब-कब लॉन्ग हॉलीडे है। मानसून की विदाई के साथ आने वाला सितंबर का यह महीना त्योहारों, राष्ट्रीय पर्वों और सुहावने मौसम के साथ-साथ कई छुट्टियों की सौगात लेकर आता है।

बच्चों के लिए जहां छुट्टियां मौज-मस्ती और राहत का पल लेकर आती हैं, वहीं अभिभावकों के लिए यह पारिवारिक के साथ समय बिताना, पारिवारिक यात्राएं और बच्चों की पढ़ाई को व्यवस्थित करने का बेहतरीन मौका होता है। सितंबर 2026 में त्योहारों के विशेष अवसरों, जयंती और रविवार के कारण देश के विभिन्न राज्यों के स्कूलों में कई दिन अवकाश (School Holidays) रहेगा। बता दें कि कुछ राज्यों में राष्ट्रीय अवकाश के साथ राज्य स्तरीय अवकाश भी होता है, जिसके बारे में आपके लिए जानना जरूरी है। ताकि आपको किस प्रकार की कंफ्यूजन न हो।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RPSC Rajasthan APO Admit Card 2026 जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

सितंबर 2026 में प्रमुख छुट्टियां

सितंबर महीने के दौरान कई बड़े सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहार मनाए जाते हैं, जिन पर अलग-अलग राज्यों में सरकारी व निजी स्कूल बंद रहते हैं। सितंबर महीने मे राज्य और राष्ट्रीय छुट्टियों की लिस्ट इस प्रकार है -

तारीखदिनराज्य/क्षेत्रअवसर / त्योहार / छुट्टी का कारणस्थिति
4 सितंबर 2026शुक्रवारमुख्य तौर पर भारत और साउथ के कुछ राज्यों में कृष्ण जन्माष्टमीसार्वजनिक अवकाश
5 सितंबर 2026शनिवारपंजाबबाबा जीवन सिंह की जयंतीक्षेत्रीय अवकाश
6 सितंबर 2026रविवारसभीसाप्ताहिक अवकाशस्कूल बंद
12 सितंबर 2026शनिवारसभीदूसरा शनिवारकई स्कूलों में अवकाश
12 सितंबर 2026शनिवारपंजाबपहला प्रकाश, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और सारागढ़ी दिवसक्षेत्रीय अवकाश
13 सितंबर 2026रविवारसभीसाप्ताहिक अवकाशस्कूल बंद
14 सितंबर 2026सोमवारमहाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु व अन्य क्षेत्रगणेश चतुर्थी / विनायक चतुर्थीराज्य अनुसार अवकाश
17 सितंबर 2026गुरुवारबिहार, असम और गुजरात के कुछ हिस्सेविश्वकर्मा पूजाराज्य/क्षेत्र अनुसार अवकाश
18 सितंबर 2026शुक्रवारगुजरातसंवत्सरीक्षेत्रीय अवकाश
20 सितंबर 2026रविवारसभीसाप्ताहिक अवकाशस्कूल बंद
21 सितंबर 2026सोमवारकेरलश्री नारायण गुरु समाधिक्षेत्रीय अवकाश
21 सितंबर 2026सोमवारराजस्थानरामदेव जयंती / तेजा दशमीक्षेत्रीय अवकाश
23 सितंबर 2026बुधवारहरियाणाहरियाणा शहीदी दिवसक्षेत्रीय अवकाश
25 सितंबर 2026शुक्रवारईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)सार्वजनिक अवकाश
26 सितंबर 2026शनिवारसभीचौथा शनिवारकई निजी स्कूलों में अवकाश
27 सितंबर 2026रविवारसभीसाप्ताहिक अवकाशस्कूल बंद

वीकेंड की छुट्टियां

विभिन्न त्योहारों के अलावा सितंबर 2026 में छात्रों को वीकेंड की नियमित छुट्टियां मिलने वाली है। इस महीने में 4 रविवार 6 सितंबर, 13 सितंबर, 20 सितंबर और 27 सितंबर को पड़ने वाले हैं। इसके अलावा कई स्कूलों में शनिवार की छुट्टियां भी होती हैं। सीबीएसई और आईसीएसई (ICSE) बोर्ड के संबद्ध प्राइवेट स्कूलों और सरकारी स्कूलों में दूसरे शनिवार की छुट्टी होती है, लेकिन कुछ स्कूलों में चौथे शनिवार का भी अवकाश होता है। इसकी जानकारी अधिकांश अभिभावकों और छात्रों को पहले से है।

अभिभावक और छात्र रखें इन बातों का ध्यान

भारत के विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों के अनुसार छुट्टियों की सूची में थोड़ा बदलाव होता है। उदाहरण के लिए, दक्षिण और पश्चिम भारत में गणेश चतुर्थी की छुट्टी व्यापक होती है, जबकि उत्तर भारत में जन्माष्टमी का प्रभाव अधिक देखने को मिलता है, यही कारण है कि यहां छुट्टियों में अंतर होता है। अभिभावकों को सलाह है कि अपने राज्य और स्कूल द्वारा जारी कैलेंडर को ध्यान से चेक करें और किसी भी प्रकार की कन्फ्यूजन की स्थिति में स्कूल प्रशासन, टीचर आदि से संपर्क करें। क्योंकि सितंबर के महीने में केवल छुट्टियां नहीं होती है, बल्कि हालफ ईयरली एग्जाम या टर्म एंड एग्जाम होता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article