एजुकेशन

क्या है FMGE? एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट के लिए इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

विदेश से एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त कर भारत आए मेडिकल ग्रेजुएट के लिए यहां प्रैक्टिस करने के लिए FMGE परीक्षा पास करना अनिवार्य है। लेकिन इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पहले उन्हें एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा, जिसके लिए आवेदन शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

Image

क्या है FMGE? एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट के लिए इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

विदेश से एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई पूरी करके भारत लौटने वाले मेडिकल ग्रेजुएट छात्रों के लिए FMGE (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन-Foreign Medical Graduate Examination) एक बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है। आसान भाषा में इसे 'स्क्रीनिंग टेस्ट' भी कहते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। लेकिन आवेदन से पहले हर छात्र के लिए यह जानना जरूरी है कि इस परीक्षा का संचालन कौन करता है, यह परीक्षा उम्मीदवारों के लिए क्यों जरूरी है, इसका सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद आप क्या कर सकते हैं। संक्षेप में FMGE है क्या और क्यों जरूरी है।

FMGE क्यों जरूरी है?

FMGE यानी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा उन डॉक्टरों के लिए अनिवार्य है जो विदेश से मेडिकल डिग्री हासिल करने के बाद भारत में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करना चाहते हैं या नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) व राज्य मेडिकल परिषदों में स्थायी या प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं। बिना FMGE परीक्षा पास किए और इसका पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त किए कोई भी विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट भारत में लीगल प्रैक्टिस नहीं कर सकता।

FMGE स्क्रीन टेस्ट के लिए जरूरी है एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट

FMGE 2026 में शामिल होने के लिए एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट प्राप्त करना जरूरी है। बता दें कि यह सर्टिफिकेट एनएमसी द्वारा प्रदान किया जाता है। इस सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होने वाली है। 1 सितंबर से 20 सितंबर शाम 6 बजे तक उम्मीदवार एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट application.nmc.org पर जाकर आवेदन कर अपना एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। इस सर्टिफिकेट के मिलने के बाद ही उम्मीदवार FMGE 2026 स्क्रीनिंग टेस्ट में हिस्सा ले पाएंगे।

एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • MBBS डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
  • डिजिटल साइन
  • निवास प्रमाण पत्र

FMGE सर्टिफिकेट के लिए आवेदन और महत्वपूर्ण प्रक्रिया

विदेश से मेडिकल की शिक्षा प्राप्त कर भारत वापस आए उम्मीदवारों द्वारा FMGE परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने के बाद अपना आधिकारिक FMGE Pass Certificate प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद एनबीईएमएस (NBEMS) द्वारा सर्टिफिकेट वितरण और इन-पर्सन (In-Person) वेरिफिकेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया जाता है।

अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना अपॉइंटमेंट स्लॉट बुक कर सकते हैं। पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को तय तारीख पर एनबीईएमएस (NBEMS) कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ता है, जहां उनके मूल दस्तावेजों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाता है। वेरिफिकेशन सफल होने के बाद ही पासिंग सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है।

सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

इन-पर्सन वेरिफिकेशन और सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित मूल दस्तावेजों (Original Documents) तथा उनके सत्यापित सेट की आवश्यकता होती है:

  • FMGE एडमिट कार्ड
  • MBBS डिग्री/प्रोविशनल सर्टिफिकेट
  • NMC/MCI द्वारा जारी एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीरें

FMGE 2026 परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह है कि वह NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि जल्द ही परीक्षा से संबंझित शेड्यूल जारी किया जा सकता है। इसकी तैयारी शुरू कर दें। लेकिन उससे पहले एनएमसी द्वारा एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट जरूर प्राप्त करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article