एजुकेशन

RPSC Rajasthan APO Admit Card 2026 Released: जारी हुआ आरपीएससी असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

RPSC Rajasthan APO Admit Card 2026 Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RPSC APO Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे आरपीएसस एपीओ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

RPSC Rajasthan APO Admit Card 2026 Released: आरपीएससी असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RPSC APO Admit Card 2026) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 371 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

बता दें आरपीएससी असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित होगी। वहीं मेन्स एग्जाम 27 सितंबर 2026 को होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC Rajasthan APO Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RPSC Rajasthan Assistant Prosecution Officer Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Rajasthan APO Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का समय
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. परीक्षा केंद्र का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर

Rajasthan APO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे आरपीएससी के इन पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article