एजुकेशन

UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026: लोअर पीसीएस भर्ती में 231 पदों की बढ़ोतरी, आवेदन की अंतिम तारीख भी बदली

UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा 2026 के उम्मीदवारों को राहत दी है। आयोग ने कुल रिक्तियों की संख्या 2285 से बढ़ाकर 2516 कर दी है

Image

UPSSSC

UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय संयुक्त अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा 2026 के उम्मीदवारों को राहत दी है। आयोग ने कुल रिक्तियों की संख्या 2285 से बढ़ाकर 2516 कर दी है और आवेदन से जुड़ी तारीखों में भी बदलाव किया है। आपको पता होगा कि पहले आयोग ने 30 मार्च 2026 को अलग-अलग विभागों में 2285 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। तब आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 18 जून और फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख 25 जून तय थी लेकिन अब इनमें भी बदलाव कर दिया गया है।

231 नए पद जुड़े

नई अधिसूचना के मुताबिक, उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग में असिस्टेंट मैनेजर के 181 पद और पंचायतीराज विभाग में टैक्स ऑफिसर के 24 पद अब इस भर्ती में शामिल किए गए हैं। इन बदलावों के बाद कुल पदों की संख्या 2516 हो गई है, यानी कुल मिलाकर 231 पदों पर बढ़ोतरी की गई है।

UPSSSC

UPSSSC

आवेदन की तारीख बढ़ी

पद बढ़ने के साथ आयोग ने आवेदन की समयसीमा भी बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 25 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और इसी दिन तक फीस जमा कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार और फीस एडजस्टमेंट के लिए आखिरी तारीख 2 जुलाई 2026 रखी गई है।

जरूरी तारीखें

कुल पद: 2516
पहले पद: 2285
बढ़े हुए पद: 231
आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 25 जून 2026
फॉर्म संशोधन की आखिरी तारीख: 2 जुलाई 2026
आयोग ने सलाह दी है कि उम्मीदवार आखिरी दिन का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए जानकारी

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें नए पदों के लिए दोबारा आवेदन या फीस देने की जरूरत नहीं है। अगर कोई नए जोड़े गए पदों के लिए योग्य है और आवेदन करना चाहता है, तो वह तय समय में अपने पुराने फॉर्म में बदलाव कर सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article