एजुकेशन

UPSC EPFO Notification 2025: यूपीएससी ने निकाली 230 पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन, जानें डीटेल्स

UPSC EPFO Notification 2025: यूपीएससी ने इंफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आज यानी 29 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

UPSC EPFO Notification 2025 (Photo Credit: iStock)

UPSC EPFO Notification 2025: सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आज यानी 29 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 अगस्त निर्धारित की गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से इंफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर के 156 पद और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के 74 पदों पर भर्ती की जाएगी। अकाउंट्स ऑफिसर की कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 78 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 1 पद, ओबीसी के लिए 42 पद, एससी के लिए 23 पद, एसटी के लिए 12 पद और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 9 पद शामिल हैं।

UPSC EPFO Vacancy 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

अकाउंट्स ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, असिस्टेंट पीएफ कमिश्नर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for UPSC Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article