HPSC Haryana ADA Interview Schedule 2026 Released: हरियाणा एडीए भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) भर्ती 2026 से संबंधित इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपने इंटरव्यू का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
HPSC Haryana ADA Interview Date 2026: कब से शुरू होगा इंटरव्यू
जारी शेड्यूल के मुताबिक हरियाणा एडीए भर्ती के लिए इंटरव्यू 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 के बीच होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने इंटरव्यू का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
HPSC Haryana ADA Interview Schedule 2026: ऐसे डाउनलोड करें हरियाणा एडीए इंटरव्यू शेड्यूल
- सबसे पहले HPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर HPSC Haryana
ADA Interview Schedule 2026 लिंक पर क्लिक करें। - इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
