Bihar DELED 1st, 2nd Year Result 2026 Declared: बिहार डीएलएड की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने दो साल के डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन 2026 (D.El.Ed) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट deledresult.biharboardonline.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, NCTE से मान्यता प्राप्त एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से सम्बद्धता प्राप्त डी.एल.एड. पाठ्यक्रम संचालित प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य / प्राचार्या एवं संबंधित विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि दो वर्षीय डी.एल.एड. (फेस–टू–फेस) पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2025–27 (प्रथम वर्ष) तथा सत्र 2024–26 (द्वितीय वर्ष) की परीक्षा वर्ष, 2026 का परीक्षाफल दिनांक 28.09.2026 को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Bihar DELED 1st, 2nd Year Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले deledresult.biharboardonline.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Bihar DELED 1st, 2nd Year Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना LOGIN ID और Password दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Bihar DELED 1st, 2nd Year Result 2026: Direct Link Here
Bihar DELED 1st, 2nd Year Result 2026: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- डीएलएड फर्स्ट/सेकेंड ईयर
Bihar DELED Result 2026: IT विभाग को खास निर्देश
बोर्ड ने अपने IT विभाग को यह भी निर्देश दिया है कि वे B.S.Ex.B. मोबाइल ऐप के जरिए नोटिफिकेशन उपलब्ध कराएं। उम्मीदवार एसएमएस और ईमेल के जरिए भी जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। जिला शिक्षा अधिकारियों और D.El.Ed ट्रेनिंग संस्थानों के प्रमुखों से कहा गया है कि वे यह पक्का करें कि छात्रों को रिजल्ट की घोषणा के बारे में पता चल जाए।
