एजुकेशन

IIT दिल्ली में डायरेक्टर बनने का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

IIT Delhi Director Recruitment 2026: शिक्षा मंत्रालय ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIT दिल्ली) में डायरेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर, 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

Image

IIT Delhi Director Recruitment 2026: आईआईटी दिल्ली के डायरेक्ट के पदों पर वैकेंसी

IIT Delhi Director Recruitment 2026: आईआईटी दिल्ली में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IIT Delhi Director Recruitment) खबर है। शिक्षा मंत्रालय ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIT Delhi) में डायरेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर, 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। बता दें यहां आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर संस्थान के एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव हेड के तौर पर काम करेंगे। यह नियुक्ति एक सर्च-कम-सिलेक्शन कमेटी की सिफारिश और सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बाद की जाएगी।

IIT दिल्ली डायरेक्टर के लिए कौन कर सकता है आवेदन

आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास PhD की डिग्री होनी चाहिए और पिछली डिग्री के स्तर पर फर्स्ट-क्लास या उसके बराबर की योग्यता होनी जरूरी है। साथ ही यहां इंजीनियरिंग बैकग्राउंड को प्राथमिकता दी जाएगी। जबकि साइंस, मैथ्स या मैनेजमेंट में योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों पर खास मामलों में विचार किया जा सकता है।

प्रोफेसर के तौर पर कम से कम 10 साल का अनुभव

यहां आवेदकों का एकेडमिक रिकॉर्ड शानदार होना चाहिए। उनके पास किसी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी संस्थान या यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के तौर पर कम से कम 10 साल का टीचिंग अनुभव होना जरूरी है। यहां पीएचडी छात्रों को गाइड करने का अनुभव और कम से कम पांच साल का एडमिनिस्ट्रेटिव अनुभव भी योग्यता की शर्तों में शामिल है।

डिटेल रिज्यूमे बनाकर दें

आईआईटी दिल्ली डायरेक्टर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपना डिटेल्ड रिज्यूमे जमा करने के लिए कहा गया है, जिसमें उनके टीचिंग, रिसर्च, इंडस्ट्री-एकेडेमिया सहयोग और एडमिनिस्ट्रेटिव उपलब्धियों की पूरी जानकारी हो। साथ ही एप्लीकेशन के साथ दो पेज का एक जस्टिफिकेशन भी होना जरूरी है, जिसमें इस पद के लिए उम्मीदवार की योग्यता बताई गई हो और आईआईटी दिल्ली दिल्ली के लिए दो पेज का विजन स्टेटमेंट भी शामिल हो। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

यहां जमा करें एप्लीकेशन फॉर्म और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन और जरूरी दस्तावेज 31 अक्टूबर, 2026 तक रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के जरिए डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन तक पहुंचा दें। इस भर्ती प्रक्रिया में आईआईटी मंडी और आईआईटी इंदौर में डायरेक्टर के पद भी शामिल हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article