एजुकेशन

UPSC CSE 2023 Topper: इकलौती बेटी अन्नपूर्णा ने पूरा किया माता-पिता का सपना, प्राइवेट नौकरी के साथ ऐसे की यूपीएससी की तैयारी

UPSC CSE 2023 Topper Annapurna Singh: यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 के फाइनल रिजल्ट में टॉप 100 में बिहार के पांच छात्रों का नाम है। पटना की रहने वाली अन्नपूर्णा सिंह ने UPSC Rank 99 हासिल करके इतिहास रच दिया है। प्राइवेट नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी करके उन्होंने सफलता हासिल की है।

Image

UPSC 2023 में रैंक 99 लाने वाली अन्नपूर्णा सिंह

UPSC CSE 2023 Topper From Bihar: यूपीएससी का रिजल्ट आए और सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट में बिहार के स्टूडेंट ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। इस साल UPSC CSE 2023 के फाइनल रिजल्ट में टॉप 100 में बिहार के पांच छात्रों का नाम है। इन्हीं में एक नाम पटना की रहने वाली अन्नपूर्णा सिंह का भी है। अन्नपूर्णा ने यूपीएससी सिविल सर्विस में रैंक 99 लाकर पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है।

यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 की परीक्षा में कुल 1016 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। बिहार के पटना की रहने वाली अन्नपूर्णा ने प्राइवेट नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी की और सफलता हासिल किया। उनकी इस सफलता का सफर आसान नहीं था। आइए इनके संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

UPSC CSE 2023 Rank 99 लाने वाली अन्नपूर्णा की कहानी

यूपीएससी 2023 में बिहार के पटना की रहने वाली अन्नपूर्णा सिंह को रैंक 99 प्राप्त हुआ है। अन्नपूर्णा अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। उनकी स्कूलिंग पटना से हुई है। पटना से स्कूलिंग के बाद हायर एजुकेशन के लिए अन्नपूर्णा बेंगलुरु चली गईं थी। यहां से उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

UPSC CSE 2023 Final Result with Toppers List यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

इंजीनियरिंग के बाद कैंपस प्लेसमेंट में अन्नपूर्णा सिंह का चयन हो गया था। इसके साथ ही वो यूपीएससी की तैयारी में भी लग गई। नौकरी के साथ पढ़ाई करके उन्होंने यूपीएससी में सफलता हासिल की है। उनको पूरे देश में 99वां रैंक हासिल हुआ है।

Intel Company में नौकरी के साथ ऐसे की पढ़ाई

अन्नपूर्णा बताती हैं कि टॉप कंपनी Intel में नौकरी करते हुए वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मोडर्न 5जी चीप पर काम कर रही थीं। कोविड के दौरान जब घर आई तो उनके पिता ने सिविल सर्विस में जाने के लिए प्रेरित किया। हालांकि, अन्नपूर्णा को लगातार चार बार असफलता हासिल हुई। इसके बावजूद वो नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी करती रहीं। अपने पांचवे प्रयास में उन्होंने अपने माता-पिता का सपना पूरा किया है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article