एजुकेशन

UPSC 2023 Toppers: आदित्य श्रीवास्तव बने यूपीएससी टॉपर, दूसरे नंबर पर अनिमेष प्रधान, यहां देखें पूरी टॉपर लिस्ट

UPSC CSE Result 2023: यूपीएससी सिविल सर्विस के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आई है। यूपीएससी मे इस साल आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर अनिमेष प्रधान का नाम है। यूपीएससी का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर देख सकते हैं।

Image

UPSC 2023 Toppers लिस्ट जारी

Photo : Times Now Digital

UPSC 2023 Toppers List: यूनियर पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आई है। यूपीएससी मे इस साल लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर अनिमेष प्रधान का नाम है। टॉप 10 में 4 लड़कियां शामिल हैं। यूपीएससी का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर देख सकते हैं।

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जारी किया गया है। IAS, IPS और IFS के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 1016 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। टॉपर्स लिस्ट आगे देख सकते हैं।

UPSC CSE 2023 टॉप 10 के नाम

रैंक 1- आदित्य श्रीवास्तव

रैंक 2- अनिमेष प्रधान

रैंक 3- डोनुरु अनन्या रेड्डी

रैंक 4- पी के सिद्धार्थ रामकुमार

रैंक 5- रूहानी

रैंक 6- सृष्टि डबास

रैंक 7- अनमोल राठौड़

रैंक 8- आशीष कुमार

रैंक 9- नौशीन

रैंक 10-ऐश्वर्यम प्रजापति

UPSC CSE 2023 Final Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में इस साल कुल 1016 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई है। रिजल्ट के कुछ दिन बाद मार्क्स जारी होंगे। रिज्लट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को अब कैडर अलॉटमेंट होगा। इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री ट्रेनिंग सेंटर मसूरी में कैंडिडेट्स ट्रेनिंग के लिए जाएंगे।

UPSC Toppers (1)

UPSC Toppers (1)

UPSC CSE कट ऑफ लिस्ट जारी

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है। यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर कट ऑफ लिस्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 1016 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। इसमें जनरल के लिए 374 उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ है। वहीं, ओबीसी के कुल 303 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article