एजुकेशन

UPPSC RO ARO Answer Key: एक क्लिक से डाउनलोड करें यूपीपीएससी आरओ एआरओ आंसर-की पीडीएफ, यह रहा तरीका

UPPSC RO ARO Answer Key PDF Download: आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया। इस परीक्षा के लिए प्रदेश के 75 जनपदों में कुल 2382 केंद्र बनाए गए थे।

Image

UPPSC RO ARO Answer Key (Photo Credit: Canva)

UPPSC RO ARO Answer Key: यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) परीक्षा-2023 की प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीपीएससी आरओ एआरओ आंसर-की पीडीएफ लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। बता दें कि यूपीपीएससी आरओ एआरओ आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में आंसर-की डाउनोलड कर सकेंगे।

How to download UPPSC RO ARO Answer Key 2025

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर आरओ/एआरओ आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।

UPPSC RO ARO Exam 2025: एक शिफ्ट में हुई परीक्षा

समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया। इस परीक्षा के लिए प्रदेश के 75 जनपदों में कुल 2382 केंद्र बनाए गए थे। बता दें कि इस परीक्षा के लिए 10,76,004 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 4,54,997 (42.29 प्रतिशत) शामिल हुए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article