एजुकेशन

UPPSC LT Grade Teacher Admit Card 2025: जारी हो गया LT ग्रेड टीचर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

UPPSC LT Grade Teacher Admit Card 2025 Out: यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन ने LT ग्रेड टीचर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इन एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPPSC LT Grade Teacher Admit Card 2025

UPPSC LT Grade Teacher Admit Card 2025 Out: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने आज, 26 नवंबर को UP LT ग्रेड टीचर एग्जाम 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर मिलेगा, या आप खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी इन प्रवेश पत्र को चेक कर सकते हैं।

UP LT Grade Teaher Exam 2025 का आयोजन 6, 7 और 21 दिसंबर 2025 और 17, 18, 24 और 25 जनवरी 2026 को किया जाएगा। UPPSC LT एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा।

UPPSC ने 7466 पोस्ट के लिए इस विज्ञप्ति को जारी किया था। UP LT ग्रेड टीचर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2025 अथॉरिटी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए 28 जुलाई 2025 से 28 अगस्त 2025 तक उपलब्ध था।

ध्यान रहे, दो शिफ्ट में होगी परीक्षा :

  • पहली शिफ्ट 9 am to 11 am
  • दूसरी शिफ्ट 3 pm to 5 pm

UP LT Grade Teacher Vacancy 2025

जेंडर/ वर्ग पोस्ट
पुरुष 4860
महिला 2525
बैकलॉग 81
कुल 7466
UP LT Grade Teacher Salary 2025
भत्ते अमाउंट (₹)
सैलरी 9,300 रुपये 34,800 रुपये प्रति माह
ग्रेड पे 4,800 रुपये
कैसे होगा चयन

सबसे पहले लिखित (Prelims and Mains) परीक्षा का आयोजन होगा, जिसकी तारीखें इस खबर में बताई गई हैं, इसके बाद उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होना होगा। आखिर में मेरिट लिस्ट के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article