इन 4 राशियों पर मंडराया संकट, व्यतिपात योग दे सकता है भारी नुकसान

Surya Chandra Vyatipat Yog 2026: 31 अगस्त को सूर्य और चंद्रमा का व्यतिपात योग बन गया है। इसके चलते कुछ राशि वालों बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। अन्यथा, इनको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

Authored by: Mohit TiwariUpdated Aug 31 2026, 23:34 IST
परेशान करेगा व्यतिपात योग01 / 06

परेशान करेगा व्यतिपात योग

Surya Chandra Vyatipat Yog 2026: 31 अगस्त 2026, सोमवार की सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर सूर्य और चंद्रमा से व्यतिपात योग का निर्माण हुआ। इसकी स्थिति सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक रही। ज्योतिष में व्यतिपात को अशुभ नित्य योगों में रखा गया है। इस योग में सूर्य सिंह राशि में और चंद्रमा मीन राशि में रहे। सूर्य और चंद्रमा दोनों जीवन के बेहद महत्वपूर्ण पक्षों को प्रभावित करते हैं। सूर्य आत्मविश्वास, पिता, पद, सम्मान और करियर का कारक है, जबकि चंद्रमा मन, माता, भावनाओं और मानसिक स्थिति को नियंत्रित करता है। इस योग का असर कुछ राशि वालों पर ज्यादा पड़ेगा। इन राशि वालों को अगले करीब दो सप्ताह तक आर्थिक फैसलों, नौकरी, कारोबार और रिश्तों में विशेष सावधानी रखनी होगी।

​क्या होता है सूर्य-चंद्र का व्यतिपात योग​02 / 06

​क्या होता है सूर्य-चंद्र का व्यतिपात योग​

वैदिक ज्योतिष में व्यतिपात 27 नित्य योगों में एक है। इसे अशुभ योगों में गिना जाता है। पंचांग की गणना में सूर्य और चंद्रमा की स्थितियों से नित्य योग बनते हैं। व्यतिपात योग को नए और शुभ कामों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है। 31 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में और चंद्रमा मीन राशि में रहे। इस स्थिति में सूर्य की अग्नि और चंद्रमा की भावनात्मक ऊर्जा के बीच तनाव बढ़ता है। इसका असर निर्णय क्षमता, मन की स्थिरता, सम्मान, परिवार और कामकाज पर दिखाई दे सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह योग अच्छा नहीं रहेगा।

​वृषभ राशि​03 / 06

​वृषभ राशि​

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य चौथे भाव और चंद्रमा 11वें भाव को सक्रिय कर रहे हैं। व्यतिपात योग के प्रभाव से घर-परिवार, प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में परेशानी बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा और किसी वरिष्ठ अधिकारी से मतभेद भी हो सकता है। कारोबारियों को पेमेंट अटकने की समस्या आ सकती है। इस प्रभाव को कम करने के लिए रोज सुबह सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और सोमवार को चावल व दूध का दान करें।

​सिंह राशि​04 / 06

​सिंह राशि​

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और इस समय सूर्य आपकी राशि में ही मौजूद हैं। ऐसे में व्यतिपात योग का असर आत्मविश्वास, करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा पर ज्यादा पड़ सकता है। छोटी बात पर गुस्सा करना भारी पड़ सकता है। नौकरी में बॉस या वरिष्ठ अधिकारी से विवाद होने की स्थिति बन सकती है। कारोबार में बड़ा फैसला लेते समय भावनाओं से काम लिया तो नुकसान हो सकता है। रोज सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं और रविवार को गेहूं व गुड़ का दान करें।

​वृश्चिक राशि​05 / 06

​वृश्चिक राशि​

वृश्चिक राशि वालों के लिए व्यतिपात योग धन और साझेदारी से जुड़े मामलों में परेशानी बढ़ा सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी पुराने मुद्दे पर विवाद हो सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने में देरी होगी। निवेश में बिना जांच-पड़ताल पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है। परिवार में भी पैसों को लेकर तनाव बढ़ सकता है। सोमवार को भगवान शिव को जल और सफेद फूल चढ़ाएं तथा मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें।

​कुंभ राशि​06 / 06

​कुंभ राशि​

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग साझेदारी, वैवाहिक जीवन और कारोबारी संबंधों को प्रभावित करेगा। पति-पत्नी के बीच छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है। कारोबार में पार्टनर के साथ मतभेद होने से कोई महत्वपूर्ण डील अटक सकती है। किसी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करके पैसा लगाने से बचें। इस दौरान पार्टनरशिप के डॉक्यूमेंट अच्छी तरह पढ़कर ही साइन करें। सोमवार को शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं तथा जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद वस्त्र दान करें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!