एजुकेशन

UP Police Constable Exam 2026: पेपर लीक और नकल रोकने के लिए बोर्ड ने जारी किया WhatsApp नंबर, जानें ​कैसे कर सकेंगे शिकायत

UPPRPB ने कांस्टेबल परीक्षा 2026 को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने पेपर में किसी भी गड़बड़ी, पेपर लीक या नकल की शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी की है।

Image

UP Police Constable Exam 2026

UP Police Bharti 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल परीक्षा 2026 को पूरी तरह निष्पक्ष रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी, पेपर लीक या नकल की शिकायत के लिए बोर्ड ने खास व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी की है। अभ्यर्थी अब सीधे बोर्ड को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दे सकते हैं।

बोर्ड का कहना है कि UP Police Constable Exam 2026 में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं जो छात्र गड़बड़ी की सूचना देंगे, उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

कैसे कर सकेंगे शिकायत

अगर किसी को पेपर लीक, प्रश्नपत्र की खरीद-फरोख्त, नकल कराने वाले गिरोह या परीक्षा से जुड़ी किसी भी गलत हरकत के बारे में पता चलता है, तो वह तुरंत बोर्ड को बता सकता है।

  • व्हाट्सएप नंबर: 9454457951
  • ईमेल आईडी: satarkta.policeboard@gmail.com

शिकायत के साथ स्क्रीनशॉट, फोटो या कोई भी सबूत भेज सकते हैं, ताकि जांच में मदद मिले।

अफवाहों से बचें, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

भर्ती बोर्ड ने छात्रों को सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी और भ्रामक खबरों से सावधान रहने को कहा है। परीक्षा से जुड़ा कोई भी अनधिकृत पेपर या मैटेरियल शेयर करना, रखना या आगे भेजना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

अगर कोई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से OMR शीट बाहर ले जाता है या प्रतिबंधित सामान के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे तुरंत परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी।

परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें

UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 8, 9 और 10 जून को होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने सलाह दी है कि अभ्यर्थी सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट और बोर्ड की सूचनाओं पर ही भरोसा करें। किसी भी संदिग्ध हरकत की जानकारी देकर वे परीक्षा को निष्पक्ष बनाने में मदद कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article