एजुकेशन

UP Police Constable Admit Card 2026 Released: 8 जून की परीक्षा के लिए जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

UP Police Constable Admit Card 2026 Released: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल (सिविल पुलिस) और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए 8 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

UP Police Constable Admit Card 2026: जल्द जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

UP Police Constable Admit Card 2026 Released: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Police Constable Admit Card 20) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल (सिविल पुलिस) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए लिखित परीक्षा 08 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (UP Police Constable Admit Card) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। यहां अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि ध्यान रहे अभी उन्हीं उम्मीदवारों के एडमिट जारी किए गए हैं जिनका एग्जाम 8 जून 2026 को है। 9 जून की परीक्षा के एडमिट कार्ड 6 जून को और 10 जून की परीक्षा के एडमिट कार्ड 7 जून को जारी किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि एडमिट कार्ड केवल वेबसाइट से जिला सूचना पर्ची डाउनलोड करने के बाद ही डाउनलोड किया जा सकता है। इसलिए, जिला सूचना पर्ची डाउनलोड करना अनिवार्य है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Police Constable Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव करें।

UP Police Constable Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  9. हस्ताक्षर

ध्यान रहे यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल मेल आईडी पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसमें तुरंत करेक्शन करके आपको मेल किया जाएगा।

UP Police Constable Result: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के कुल 32,679 रिक्त पदों को भरा जाना है। इनमें सिविल पुलिस के लिए 10,469 पद, पीएसी/सशस्त्र पुलिस के लिए 15,131 पद, विशेष सुरक्षा बल (SSF) के लिए 1,341 पद और महिला बटालियन के लिए 2,282 महिला कांस्टेबल के पद शामिल हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article