UP Super TET Notification 2026 Kab aayega: उत्तर प्रदेश में सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों की नजर अब सुपर टीईटी नोटिफिकेशन 2026 पर टिकी हुई है। यूपी टीईटी 2026 परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि नई शिक्षक भर्ती का विज्ञापन कब जारी होगा और आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी। उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से अभी तक सुपर टीईटी नोटिफिकेशन जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। आयोग ने न तो भर्ती का विज्ञापन जारी किया है और न ही आवेदन शुरू होने की सूचना दी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही तमाम खबरों और दावों पर भरोसा करने के बजाय अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
फिलहाल आयोग की ओर से रिक्त पदों की संख्या भी घोषित नहीं की गई है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि भर्ती कितने पदों पर निकलेगी। पदों की संख्या और भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
अफवाहों पर ना दें ध्यान
हर भर्ती से पहले सोशल मीडिया पर नोटिफिकेशन की संभावित तारीख और पदों की संख्या को लेकर कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं। लेकिन अभी तक UPESSC या राज्य सरकार ने Super TET Notification 2026 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और सरकारी नोटिस पर ही भरोसा करें।
सुपर टीईटी क्या है
सुपर टीईटी (Super TET) उत्तर प्रदेश में सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों पर शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली एक लिखित परीक्षा है। इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों का यूपीटीईटी (UPTET) या सीटेट (CTET) पास होना अनिवार्य है। फिलहाल, लाखों अभ्यर्थियों को Super TET Notification 2026 का इंतजार है। जैसे ही आयोग की ओर से भर्ती का विज्ञापन जारी होगा, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, पदों की संख्या और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी भी सार्वजनिक कर दी जाएगी।
