टीवी मसाला

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer के सपोर्ट में आए गौहर-साजिद, Rhiti Tiwari को लताड़ते हुए 'इनसिक्योर' का दिया टैग

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में पूरा घर काजी तौकीर के खिलाफ हो गया है। रीति तिवारी ने काजी का सच जानकर अपनी भड़ास निकाली। अब सेलेब्स ने काजी का सपोर्ट किया है।

Image

Gauahar Khan Sajid on qazi touqeer (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) की पोल सलमान खान वीकेंड का वार में खोल चुके हैं। सलमान घरवालों को बता चुके हैं कि काजी जब भी अपनी हेल्थ की बात करता है, तो वह सबके पागल बनाते हैं। काजी का सच जानकर घरवालों का गुस्सा काफी फूटा। माही विज को छोड़कर हर कंटेस्टेंट काजी को बुरा भला बोलता हुआ नजर आया। इस मौके पर रीति तिवारी अपनी हदें भी पार करती हुई नजर आईं। रीति तिवारी ने काजी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया, लेकिन सोशल मीडिया पर काजी तौकीर को भर-भरकर सपोर्ट मिल रहा है। सिंगर साजिद और एक्ट्रेस गौहर खान ने काजी के सपोर्ट में बात की है। Bigg Boss 20: फूट-फूटकर रोईं Kanika Mann, नहीं है प्यार पर भरोसा, गुल्लू संग खत्म करेंगी हर रिश्ता?

काजी तौकीर को मिला सिंगर साजिद का सपोर्ट

    मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर साजिद पहली बार बिग बॉस और इस शो से जुड़े कंटेस्टेंट के लिए बोलते हुए नजर आए हैं। साजिद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काजी का सपोर्ट कर रहे हैं और रीति तिवारी को भर-भरकर सुना रहे हैं। वह बोलते हैं, 'वैसे मुझे इन सब चीजों पर बात नहीं करनी चाहिए। मैं बिग बॉस देखता हूं और मुझे बिग बॉस देखना पड़ता है क्योंकि कभी सलमान भाई से बात होती है तो वह बिग बॉस के बारे में बात करते हैं। मैंने इस बार बिग बॉस ज्यादा देखा नहीं, लेकिन कल मैंने देखा, जिसमें एक लड़की काजी से जिस तरह बात कर रही थी, वो मुझे पसंद नहीं आया। वह बहुत अच्छी फैमिली से आती हैं और तुम्हारे पिता बहुत प्रतिष्ठित हैं। सबसे बड़ी बात है कि वह आर्टिस्ट है और आर्टिस्ट दूसरे आर्टिस्ट को कभी शर्मिंदा नहीं करता। वह जो भी कर रहे हैं। बिग बॉस में कोई तो है जो एंटरटेन कर रहा है। वरना तो, लेकिन ये बहुत ही सेड है।' रूमर्ड गर्लफ्रेंड Shivangi Khedkar से जल्द शादी करेंगे Sai Ketan Rao? फैंस को बताई रिश्ते की सच्चाई

      गौहर खान हुईं काजी की फैन

      गौहर खान ने भी काजी तौकीर का खुलकर सपोर्ट किया है। उन्होंने एक वीडियो इंस्टा स्टोरी पर लगाई है, जिसमें उन्होंने काजी की तारीफ की और रीति को इनसिक्योर का टैग दिया है। उन्होंने कहा, 'जब कोई इंसान बहुत ज्यादा पॉपुलर हो जाता है, तो उसकी छोटी सी गलती बाहर आ जाए और जो इंसान उसे पसंद नहीं करते वो झुंड में बाहर आते हैं और उसके ऊपर चढ़ जाते हैं।' गौहर ने वीडियो में काजी तौकीर की भर-भरकर तारीफ की और रीति तिवारी का नाम लिए बिना सुनाया। रीति ने काजी के लिए 'कौन है बे तू' शब्द का इस्तेमाल किया था और गौहर ने इसी शब्द का इस्तेमाल किया और रीति का इनसिक्टोर का टैग दिया।

      रीति तिवारी ने काजी को दी थीं गालियां

      बता दें रीति तिवारी काजी तौकीर के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल चुकी हैं। काजी का सच सामने आने का बाद रीति अपनी भड़ास निकालती हुई नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने काजी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि, काजी इस मौके पर एकदम शांत रहे।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article