देश

'भले ही आज एनकाउंटर हो रहे हों, लेकिन मुसलमानों का भला हो रहा है, सपा राज आया तो'...बोले मौलाना रशीदी

मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि भले लोग आज कहें कि काउंटर हो रहा है, लेकिन उसमें मुसलमानों का भला हो रहा है। मुसलमान बच्चे एजुकेशन की तरफ आ रहे हैं। मुसलमान लड़कों ने गलत काम छोड़कर सही रास्ता अपना लिया है।

Image

मौलाना साजिद रशीदी

Photo : ANI

Maulana Sajid Rashidi: उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की तारीफ अब ऐसे नेता भी करने लगे हैं जो खुलेआम योगी सरकार के मॉडल का विरोध करते थे। ऐसे ही एक नेता है मौलाना साजिद रशीदी जो मानते हैं कि यूपी में एनकाउंटर अब मुसलमानों के लिए सही साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में अपराधियों को बचाया जाता था। इस सरकार में मुसलमान सही दिशा में जा रहे हैं।

कहा- ये मुसलमान के लिए अच्छा है

मौलाना रशीदी ने कहा कि अगर एनकाउंटर के डर से मुस्लिम शिक्षा के तरफ जा रहे हैं तो ये मुसलमान के लिए अच्छा है। पिछली सरकारों में कांग्रेस और सपा राज में जब कोई मुसलमान युवक मर्डर भी कर देता था तो थाने में मंत्री का फोन आ जाता था और उसे छोड़ दिया जाता था। फिर वो गलत काम में पड़ जाता था। आज वो स्थिति नहीं है, भले लोग आज कहें कि काउंटर हो रहा है, लेकिन उसमें मुसलमानों का भला हो रहा है। मुसलमान बच्चे एजुकेशन की तरफ आ रहे हैं। मुसलमान लड़कों ने गलत काम छोड़कर सही रास्ता अपना लिया है।

मुसलमानों के बिगड़ने का खतरा सपा के सत्ता में आने पर है

मुसलमानों के बिगड़ने का खतरा समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने के बाद है। चाहता हूं कि समाजवादी पार्टी की सरकार अगले 15-20 साल तक न आए। ताकि तो मुसलमान एजुकेशन में लगा है, उसी में व्यस्त रहे। पिछले 65 सालों में मुसलमानों के साथ जो हुआ है वो एक बुरा सपना है। हालात ये थे कि मुसलमान बच्चा लूटपाट में, मारधाड़ में लगे थे, लेकिन अब वे इस रास्ते से हटे हैं। अपना सीधा कमाने-खाने में लग गए हैं।

आज मुसलमान एजुकेशन की तरफ आया है

दूसरी बात ये कि आज मुसलमान एजुकेशन की तरफ आया है। उसी का नतीजा है कि इस बार UPSC में 53 मुसलमान बच्चे पास हुए हैं और पश्चिम यूपी में जो पुलिस भर्ती हुई है, उसमें 48 बच्चे लिए गए हैं। ये इस बात को दर्शाता है कि मुसलमान एजुकेशन की तरफ बढ़ा है और वह सही रास्ते पर है। अब वो समझ गया है कि मेरा भला एजुकेशन में है और अपने काम में है।

उन्होंने कहा, अगर सपा इतना ही मुसलमान से प्रेम करती है तो आजम खान को मुख्यमंत्री बना दे। आजम खान जेल में इसीलिए हैं क्योंकि अखिलेश ये चाहते हैं, योगी जी ने भी इस बात को बोल दिया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article