एजुकेशन

UP School Closed: मौनी अमावस्या आज, यूपी के इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

UP School Closed: Prayagraj, Ayodhya, Varanasi Schools will remain closed: मौनी अमावस्या के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ अमृत स्नान के चलते स्कूल कॉलेजों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया गया है।

Image

UP School Closed News

UP School Closed: Prayagraj, Ayodhya, Varanasi Schools will remain closed: 29 जनवरी यानी आज मौनी अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज यानी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या को दूसरा स्नान है। दूसरे अमृत स्नान में देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की इस संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ अमृत स्नान के चलते स्कूल कॉलेजों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया गया है।

प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी में स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही भीड़ के कारण जिलाधिकारी ने सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, 05 फरवरी तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

UP School Closed news

मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी को ध्यान में रखते हुए अयोध्या में सभी स्कूल 5 फरवरी तक बंद रहेंगे। मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी व संगम स्नान के उपरांत लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए अयोध्या धाम व पूरा ब्लॉक के निगम विस्तारित क्षेत्र में सभी बोर्ड के कक्षा 12 तक के स्कूल 5 फरवरी तक बंद रहेंगे। डीएम चंद्र विजय सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं।

Prayagraj School closed news

महाकुम्भ के द्वितीय अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या के लिए उमड़ने वाली करोड़ों की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 30 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। जिसके लिए सोमवार को जिलाधिकारी प्रयागराज ने आदेश जारी किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 03 फरवरी तक नगर क्षेत्र में संचालित कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article