एजुकेशन

DU NCWEB Cut off 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड ने जारी की पहली कट-ऑफ, जानें आवेदन नियम और शेड्यूल

DU NCWEB Cut off 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड द्वारा बीए और बीकॉम कोर्स में प्रवेश की पहली कट-ऑफ जारी की गई है। इसमें छात्राएं 12वीं के अंकों के आधार पर भी प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

Image

DU NCWEB Cut off 2026 (Photo - AI)

DU NCWEB Cut off 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने का सपना देख रही छात्राओं के लिए एक बड़ी कबर है। डीयू के नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड NCWEB ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए बीए (प्रोग्राम) और बीकॉम जैसे लोकप्रिय कोर्सेज में दाखिले के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस घोषणा के साथ ही 28 जुलाई 2026 से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। डीयू के नॉन-कॉलेज की सबसे अच्छी बात यह है कि आप यहां कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर भी प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं, सीयूईटी परीक्षा इसके लिए आवश्यक नहीं है।

12वीं के अंकों से सीधा प्रवेश

दिल्ली विश्वविद्यालय के रेगुलर कॉलेजों में प्रवेश के लिए जिस प्रकार सीयूईटी-यूजी परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है और उसकी के स्कोर के आधार पर ही आप डीयू के विभिन्न कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं, ऐसा डीयू के नॉन-कॉलेजिएट में नहीं है। यहां प्रवेश छात्राएं 12वीं के अंकों के आधार पर सीधे तौर पर ले सकते हैं।

कब होती है नॉन-कॉलेजिएट में क्लास

बता दें कि डीयू नॉन-कॉलेजिएट में क्लास रेगुलर बेस पर नहीं होती है। केवल वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को कक्षाओं का संचालन किया जाता है।

डीयू नॉन-कॉलेजिएट विशेष रूप से केवल दिल्ली-एनसीआर में निवास करने वाली छात्राओं के लिए ही आरक्षित है।

क्या है डीयू नॉन-कॉलेजिएट का एडमिशन शेड्यूल

प्रथम कट-ऑफ के तहत दाखिला28 जुलाई 2026 से प्रारंभ
दूसरी कट-ऑफ लिस्ट3 अगस्त 2026
तीसरी कट-ऑफ लिस्ट10 अगस्त 2026
चौथी कट-ऑफ17 अगस्त 2026
पांचवीं कट-ऑफ24 अगस्त 2026

दाखिला प्रक्रिया और महत्वपूर्ण सुझाव

यदि आपका स्कोर पहली कट-ऑफ सीमा को छू रहा है, तो आपको तुरंत ncweb.du.ac.in पोर्टल पर लॉगिन करके संबंधित शिक्षण केंद्र का चयन करना होगा और अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन अपलोड करके शुल्क जमा करना होगा। यदि आपका नाम पहली सूची में नहीं आ पाया है, तो धैर्य बनाए रखें। दूसरी सूचियों में कट-ऑफ अंक नीचे आने की पूरी संभावना रहती है, लेकिन आपको सलाह है कि आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट चेक करते रहें।

किन कॉलेज की मेरिट लिस्ट होती है सबसे अधिक

बीकॉम प्रोग्राम के लिए डीयू के टॉप कॉलेज की लिस्ट में शामिल हंसराज कॉलेज और मिरांडा हाउस की कटऑफ सबसे अधिक जाती है। यहां सामान्य वर्ग के लिए सर्वाधिक 85 प्रतिशत कटऑफ जारी की गई है। बीए में इतिहास और राजनीति विज्ञान कॉम्बिनेशन के लिए इन दोनों संस्थानों ने 80 प्रतिशत कटऑफ निर्धारित की गई है। अन्य प्रमुख केंद्रों में जैसे श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बीकॉम के लिए 75 प्रतिशत, केशव महाविद्यालय में 66 प्रतिशत और एसपीएम कॉलेज में 60 प्रतिशत कटऑफ है। अदिति, भगिनी व आर्यभट्ट कॉलेज सेंटरों पर 50 प्रतिशत पर प्रवेश संभव होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article