CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं आज यानी बुधवार, 29 जुलाई 2026 से आयोजित की जा रही हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाओं की यह पूरी प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 तक चलेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह है कि वह परीक्षा में शामिल होने से पहले बोर्ड द्वारा जारी नियमों और दिशा-निर्देशों को ध्यान से समझ लें, ताकि उन्हें बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उम्मीदवारों को बता दें कि सप्लीमेंट्री मुख्य परीक्षा मंगलवार 28 जुलाई 2026 को एक ही दिन में संपन्न करवाई गई जा चुकी है।
किन छात्रों को देनी होगी प्रैक्टिकल परीक्षा?
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि हर सप्लीमेंट्री उम्मीदवार के लिए यह परीक्षा देना आवश्यक नहीं है। यह केवल दो विशिष्ट श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें वह उम्मीदवार शामिल है, जिन्हें प्रैक्टिकल की परीक्षा दोबारा देने के लिए आवेदन किया है। यह छात्र थ्योरी की परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उनके थ्योरी के पुराने अंक ही अंतिम परिणाम जोड़े जाएंगे। दूसरे वह उम्मीदवार हैं, जिन्होंने प्रेक्टिकल और थ्योरी दोनों सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही दोनों परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPSSSC Excise Constable Result 2026: आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के लिए रिजल्ट और कट-ऑफ जारी, कुल 820 पदों पर होगी भर्ती
परीक्षा का केंद्र कहां होगा?
रेगुलर छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा उनके अपने ही स्कूल में आयोजित की जाएगी, जबकि प्राइवेट छात्रों की परीक्षा उसी केंद्र पर होगी, जहां उनकी थ्योरी परीक्षा आयोजित करने के लिए केंद्र तय किया गया है। इसकी जानकारी उनके एडमिट कार्ड पर दी गई है। यदि किसी निर्धारित परीक्षा केंद्र पर प्रयोगशाला या विषय से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी, तो सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय नजदीकी स्कूल या केंद्र में इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - ISRO Scientist Recruitment 2026: इसरो में बिना परीक्षा के साइंटिस्ट बनने का शानदार मौका, सीधे GATE स्कोर से होगा सिलेक्शन
स्कूलों और केंद्रों के लिए बोर्ड के कड़े निर्देश
सीबीएसई ने परीक्षा और परीक्षा केंद्रों को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं, जिनका पालन करना स्कूल और केंद्रों के लिए अनिवार्य है। निर्देश इस प्रकार है -
- परीक्षाओं के संचालन के लिए केवल सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा भेजी गई आधिकारिक उत्तर पुस्तिकाओं का ही प्रयोग किया जाएगा।
- परीक्षा संपन्न होते ही स्कूलों को उसी दिन विद्यार्थियों के अंक सीबीएसई के पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करने होंगे।
- बोर्ड ने साफ किया है कि एक बार पोर्टल पर अंक सबमिट होने के बाद उनमें किसी भी स्थिति में कोई सुधार या संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड पर दिए निर्देश और परीक्षा के संबंध में बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका सख्ती से पालन करें।
