एजुकेशन

UPSSSC Excise Constable Result 2026: आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा के लिए रिजल्ट और कट-ऑफ जारी, कुल 820 पदों पर होगी भर्ती

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 29, 2026, 05:50 AM IST

UPSSSC Excise Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आबकारी सिपाही भर्ती की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार upsssc.gov.in से अपना नतीजे और कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

Image

UPSSSC Excise Constable Result 2026 (Photo)

UPSSSC Excise Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही (Excise Constable) भर्ती की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि कमीशन द्वारा नतीजों के साथ और कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड दोनों देख सकते हैं और आसान स्टेप में इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

पदों की संख्या में वृद्धि

बता दें कि आबकारी सिपाही भर्ती के लिए जारी प्रारंभिक अधिसूचना में आयोग ने कुल 722 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसकी प्रक्रिया 4 जून से 24 जून 2026 तक चली थी। हालांकि, बाद में आयोग ने 98 नए पद और जोड़े, जिससे कुल पदों की संख्या बढ़कर 820 हो गई। इसमें 682 सामान्य चयन और 138 विशेष चयन पद हैं।

मुख्य परीक्षा में 32 हजार से अधिक उम्मीदवार सफल

बता दें की यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती में पीईटी-2025 (PET-2025) के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए 32,891 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। शून्य या नकारात्मक अंक पाने वालों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

श्रेणी आधारित कट-ऑफ अंक

श्रेणी आधारिक कट-ऑफ अंक
अनारक्षित (General) / OBC / EWS69.13 अंक
अनुसूचित जाति (SC)66.80 अंक
अनुसूचित जनजाति (ST)52.86 अंक
महिला अभ्यर्थी69.03 अंक
भूतपूर्व सैनिक43.10 अंक
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित54.28 अंक
उत्कृष्ट खिलाड़ी50.56 अंक

रिजल्ट कैसे चेक करें?

स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर "Excise Constable Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करें।

स्टेप 4 - आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट सुरक्षित रख लें।

आबकारी सिपाही पद का महत्व व जिम्मेदारी

आबकारी सिपाही उत्तर प्रदेश शासन के राजस्व संग्रह और कानून-व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनका मुख्य कार्य अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री पर रोक लगाना होता है। यह पद न केवल राज्य सरकार को राजस्व हानि से बचाता है बल्कि समाज में अवैध व जहरीली शराब के नेटवर्क को ध्वस्त करने में भी अहम योगदान देता है।

End of Article