एजुकेशन

ISRO Scientist Recruitment 2026: इसरो में बिना परीक्षा के साइंटिस्ट बनने का शानदार मौका, सीधे GATE स्कोर से होगा सिलेक्शन

ISRO Scientist Recruitment 2026: गेट के आधार पर इसरो में साइंटिस्ट की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों के पास केवल 20 दिन का समय है। इसलिए सलाह है कि वह समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

Image

ISRO Scientist Recruitment 2026 (Photo - AI)

ISRO Scientist Recruitment 2026: देश की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' (ISRO) में स्पेस साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा रखने वाले बीई/बीटेक इंजीनियरों के लिए इसरो द्वारा बीते दिनों में साइंटिस्ट/इंजीनियर 'SC' के कुल 92 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी। इस भर्ती अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी है। म्मीदवारों का चयन उनके GATE 2025 या GATE 2026 के वैध स्कोरकार्ड और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हुई है।

ब्रांच वार पदों का विवरण

इलेक्ट्रॉनिक्स34 पद
मैकेनिकल26 पद
कंप्यूटर साइंस13 पद
सिविल11 पद (10 + 1)
इलेक्ट्रिकल4 पद
रेफ्रिजरेशन एवं एसी2 पद
आर्किटेक्चर2 पद

कहां मिलेगा काम करने का अवसर

इस भर्ती के लिए चयनित वैज्ञानिकों को बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम और श्रीहरिकोटा जैसे इसरो के प्रमुख केंद्रों में सेवाएं देने का अवसर मिलेगा।

भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्या है?

- पदों से संबंधित स्ट्रीम में कम से कम 65% अंक या 6.84/10 CGPA के साथ BE/B.Tech डिग्री होनी चाहिए।

- आवेदक के पास GATE 2025 या GATE 2026 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।

- 17 अगस्त 2026 तक अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

- आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

पे-मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रति माह की शुरुआती सैलरी मिलेगी। इसके अलावा DA, HRA, ट्रांसपोर्ट भत्ता, मेडिकल सुविधाएं और पेंशन लाभ भी प्राप्त होंगे। इसरो में लागू 'मेरिट प्रमोशन स्कीम' के कारण कर्मचारियों को उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर उन्हें समय के साथ प्रमोशन भी दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

GATE स्कोर के आधार पर 1:7 के अनुपात में अभ्यर्थियों को 100 अंकों के पर्सनल इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस इंटरव्यू को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

क्या है भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

इसरो में साइंटिस्ट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए 250 रुपये है, जबकि महिलाओं, SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से नि:शुल्क है।

कैसे करें आवेदन

साइंटिस्ट पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 है। लास्ट डेट से पहले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह ISRO की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं और मोबाइल नंबर, ईमेल के माध्यम से खुद को रजिस्टर करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और आवश्यक सभी दस्तावेज अपलोड करें। अब ऑनलाइन फीस का भुगतान करें। बता दें कि फीस पे करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 रखी गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article