वेब सीरीज

The Alliance: सोहेल खान ने ली थी तलाक लेने की जिम्मेदारी, Seema Sajdeh ने की एक्स-हस्बैंड की तारीफ

Seema Sajdeh on Sohail Khan's Confession: 'द अलायंस' शो में सोहेल खान ने नेशनल टीवी पर यह कबूल किया था कि जो भी हुआ वो उसकी जिम्मेदारी लेते हैं। अब सीमा ने इसके लिए सोहेल की तारीफ की है।

Image

सीमा सजदेह ने की सोहेल खान की तारीफ

Seema Sajdeh on Sohail Khan's Confession: बॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक सोहेल खान की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह को रिएलिटी शो 'द अलायंस' में देखा गया था। इस शो में सीमा सजदेह का सफर अब खत्म हो हो गया है। इस शो में सीमा ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में एंट्री की थी। कुणाल खेमू शो को होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान कुणाल खेमू ने सीमा के एक्स-हस्बैंड सोहेल खान से पूछा कि वो उनके शो का हिस्सा बनने पर कुछ कहना चाहेंगे। इसके बाद सोहेल ने नेशनल टीवी पर कहा कि हमारे बीच कोई गलती हुई होगी तो उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं।अब जूम के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सीमा ने एक्स-हस्बैंड के इस कबूलनामे पर रिएक्शन दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 75 करोड़ रुपये में हुआ 'Ramayana' के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स का सौदा, T-Series ने मारी बाजी)

सोहेल खान के लिए सीमा ने कही ये बात

जूम से बात करते हुए सीमा सजदेह ने कहा, 'सोहेल ने जो कुछ कहा है वो सच में काफी बड़ा है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। क्योंकि उन्होंने मुझे अकेले मैं नहीं कहा लेकिन कितने लोगों ने सामने उन्होंने कबूल किया। यह सब पचाने में मुझे थोड़ा समय लगा लेकिन यह सब में काफी अच्छा था।'

जब सीमा सजदेह जा रही थी कि सोहेल खान काफी इमोशनल हो गए थे। वो नहीं चाहते थे कि उनकी एक्स-वाइफ शो से बाहर जाएं। इस पर सीमा ने कहा, 'मुझे लगता है कि सोहेल शो में काफी दिनों से हैं। वो इस तरह की चीजें पहली बार कर रहे हैं। वो अपने कम्फर्ट जोन से बाहर है। तो उसे अकेलापन महसूस हो रहा है। मैंने भी कैप्टिव पहली बार किया था। वहां अच्छे-अच्छे लोग थे, इसी वजह से हम कर पाए। मुझे पता है कि सोहेल ने शो में अच्छे दोस्त बना लिए हैं और इसलिए वो इसे कर पा रहे हैं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो)

सीमा सजदेह ने बताया जब वो शो से बाहर हुई तो सोहेल खान को कैसा लगा था? रिएलिटी स्टार ने कहा, 'सोहेल इसलिए भी परेशान थे क्योंकि जिसे वो जानते थे वो चला गया। अब पांचवे हफ्ते में खेल बहुत कॉम्पिटिटिव हो गया है। सब अपने बारे में सोच रहे हैं। मुझे लगता है घर का माहौल अब बदल गया है। लोग अब ज्यादा कटथ्रोट होते जा रहे हैं। यही बात उसे परेशान कर रही थी। सोहेल जानते थे कि मैं ऐसी नहीं हूं। इसलिए कहीं न कहीं उसे थोड़ा अकेला महसूस हो रहा था।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article