एजुकेशन

UP School Closed Winter Vacation: ठंड के चलते गाजियाबाद में दो हफ्ते के लिए स्कूल बंद, जानें कब तक रहेगी विंंटर वेकेशन

UP School Closed in Ghaziabad UP School Winter Vacation: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके ठंड हो गई है, वहीं कई इलाके कोहरे की चादर में लिपटे हैं। इसके चलते गाजियाबाद में 14 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश कर दिया गया है।

Image

UP School Closed in Ghaziabad UP School Winter Vacation

UP School Closed in Ghaziabad UP School Winter Vacation: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके ठंड हो गई है, वहीं कई इलाके कोहरे की चादर में लिपटे हैं। बर्फीली हवाओं ने उत्तर भारत में पारा गिरा दिया है। नए साल के पहले दिन दिल्ली सहित एनसीआर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले चार साल के मुकाबले सबसे कम है। आने वाले दिनों ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। इसके चलते गाजियाबाद में 14 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश कर दिया गया है।

Ghaziabad School Closed Due to Winter

गाजियाबाद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि बढ़ती सर्दी को देखते हुए गाजियाबाद में कक्षा एक से 8वीं तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी 2024 तक अवकाश घोषित किया जाता है। 15 जनवरी को सोमवार के दिन सभी स्कूल विधिवत खुलेंगे।

Prayagraj School Winter Vacation

प्रयागराज में ठंड, शीतलहर और कोहरे के चलते जिले के आठवीं तक के सभी स्कूल 6 जनवरी तक बंद करने के आदेश कर दिए गए हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

जालौन में भी स्कूल बंद

यूपी के बुंदेलखंड में भी शीतलहर का प्रकोप है। जालौन जनपद में भी शीतलहर के चलते जिलाधिकारी ने समस्त सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को 6 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यहां नर्सरी से कक्षा 8 तक की छुट्टी रहेगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article