एजुकेशन

यूपी कोऑपरेटिव बैंक ने जारी किया विभिन्न पदों का रिजल्ट, जानें आगे की प्रक्रिया

यूपी कोऑपरेटिव बैंक ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

यूपी कोऑपरेटिव बैंक ने जारी किया विभिन्न पदों का रिजल्ट (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

उत्तर प्रदेश में बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। यूपी कोऑपरेटिव बैंक ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बैंक ने आज 30 अक्टूबर 2026 को रिजल्ट घोषित किया। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से शुरू हुई थी। इच्छुक उम्मीदवारों को 15 अप्रैल 2026 तक आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने का मौका दिया गया था।

यूपी कोऑपरेटिव बैंक की इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 7 और 8 सितंबर 2026 को किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें
विवरणतारीख/जानकारी
आवेदन शुरू होने की तारीख25 मार्च 2026
आवेदन की आखिरी तारीख15 अप्रैल 2026
फीस जमा करने की अंतिम तारीख15 अप्रैल 2026
लिखित परीक्षा7 और 8 सितंबर 2026
रिजल्ट जारी30 अक्टूबर 2026

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार यूपी कोऑपरेटिव बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित रिजल्ट लिंक खोलें। इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करके परिणाम देखें। यदि रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है, तो उसमें अपना रोल नंबर खोजें और भविष्य के लिए उसकी कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Result Link Website - upcisb.upsdc.gov.in

कितनी थी आवेदन फीस और आयु सीमा?

इस भर्ती के लिए OBC वर्ग के उम्मीदवारों से 500 रुपये और SC वर्ग के अभ्यर्थियों से 250 रुपये आवेदन शुल्क लिया गया था। वहीं, PH वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस नहीं रखी गई थी। आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल निर्धारित की गई थी।

रिजल्ट के बाद आगे की चयन प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस जरूर देखें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में प्रधानाचार्य भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article