एजुकेशन

UP Special TET 2026: 3 नवंबर को होगी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा, शिक्षकों को मिलेगी विशेष छुट्टी

राज्य सरकार ने परीक्षा में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को विशेष अवकाश देने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 30 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।

Image

UP Special TET परीक्षा के लिए 3 नवंबर को शिक्षकों को मिलेगी विशेष छुट्टी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

उत्तर प्रदेश में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। राज्य सरकार ने परीक्षा में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को विशेष अवकाश देने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 30 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। आदेश संयुक्त सचिव लाल मणि यादव की ओर से जारी किया गया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर 2026 को किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे शिक्षक, जो पहले से किसी शिक्षण संस्थान में कार्यरत हैं, उन्हें परीक्षा देने के लिए विशेष अवकाश दिया जाएगा। इससे उन्हें अपनी ड्यूटी की चिंता किए बिना परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

6 शहरों में बनाए गए 131 परीक्षा केंद्र

विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर आयोजित होगी। इनमें आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी शामिल हैं। परीक्षा के लिए कुल 131 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी।

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामविशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET)
परीक्षा की तारीख3 नवंबर 2026
कुल परीक्षा केंद्र131
परीक्षा शहर6
पहली पालीसुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी पालीदोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक
विज्ञापन संख्या03/2026
UP Special TET 2026

UP Special TET 2026

सेवारत शिक्षकों को मिलेगी छुट्टी

शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि परीक्षा में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को विशेष अवकाश स्वीकृत किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और जरूरी दस्तावेज साथ रखें। परीक्षा से संबंधित किसी भी नए अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article