एजुकेशन

यूपी में 12,405 सहायक अध्यापक पदों पर आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त मौका, जानें कब होगी परीक्षा

Up Assistant Teacher Recruitment 2026 Application Window Last Date Extended: UPESSC ने सहायक अध्यापक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Image

यूपी में 12,405 सहायक अध्यापक पदों पर आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त मौका (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Up Assistant Teacher Recruitment 2026 Application Window Last Date Extended: उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने सहायक अध्यापक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। इस भर्ती के तहत, शहरी क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 11,508 पद और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के संबद्ध प्राथमिक विभाग में 897 पद भरे जाने हैं। कुल मिलाकर 12,405 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी अहम बदलाव किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने चार वर्षीय बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed) और भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त दो वर्षीय डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन करने वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका दिया है।

इससे पहले इन योग्यताओं वाले उम्मीदवारों को 897 पदों वाली भर्ती में शामिल करने को लेकर मामला सामने आया था। कोर्ट ने आयोग को भर्ती की शर्तों में जरूरी बदलाव करने और समान योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर देने के निर्देश दिए थे।

कब तक कर सकेंगे आवेदन में सुधार

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने के लिए भी अतिरिक्त समय दिया गया है। आयोग के मुताबिक, अभ्यर्थी 7 नवंबर 2026 तक अपने ऑनलाइन आवेदन में जरूरी संशोधन कर सकते हैं।

विवरणतारीख/पद
परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के पद11,508
संबद्ध प्राइमरी विभाग के पद897
कुल पद12,405
आवेदन की अंतिम तारीख4 नवंबर 2026
आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख7 नवंबर 2026
लिखित परीक्षा3 और 4 दिसंबर 2026

कब होगी लिखित परीक्षा

आवेदन की तारीख बढ़ने के बावजूद लिखित परीक्षा के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article