एजुकेशन

UP Police Constable Exam 2026 Dos And Donts: 8 जून को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, एग्जाम हॉल में भूलकर न करें ये गलती, हो जाएंगे बाहर

UP Police Constable Exam 2026 Dos And Donts: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड 8 जून से 10 जून के बीच कांस्टेबल के 38 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम हॉल में क्या लेकर जाएं और क्या लेकर नहीं जाना चाहिए।

Image

UP Police Constable Exam 2026 Dos And Donts: यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में भूलकर न ले जाएं ये चीजें

UP Police Constable Exam 2026 Dos And Donts: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड 8 जून, 9 जून और 10 जून को कांस्टेबल के 38 हजार पदो पर भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। यूपीपीबीपीबी ने 8 जून 2026 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे यहां उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भर्ती बोर्ड ने कई नियम तय किए हैं, जिनका पालन सभी उम्मीदवारों को करना होगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 75 जिलों में 1,180 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम हॉल में क्या लेकर जाएं और क्या लेकर नहीं जाना चाहिए।

What To Carry In UP Police Constable Exam: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में क्या लेकर जाएं

  • आधार कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन
  • पानी की पारदर्शी बोतल

What To Not Carry In UP Police Constable Exam: एग्जाम हॉल में भूलकर न ले जाएं ये चीजें

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
  • स्मार्ट वॉच
  • ब्लूटूथ डिवाइस
  • ईयरफोन
  • हेडफोन
  • कैलकुलेटर
  • डिजिटल घड़ी
  • पेन ड्राइव
  • बैग और कीमती सामान
  • आभूषण और धातु की वस्तुएं

इसके अलावा उम्मीदवार किसी भी प्रकार की किताब, नोट्स, कागज, लिखित सामग्री, चार्ट या अन्य अध्ययन सामग्री परीक्षा कक्ष में नहीं ले जा सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: यूपी पुलिस SI भर्ती का फिजिकल टेस्ट 15 जून से

UP Police Constable Exam: एग्जाम सेंटर पर एक घंटा पहले पहुंचें

उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें। प्रवेश द्वार निर्धारित समय पर बंद कर दिए जाते हैं और देर से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाता। साधारण कपड़े पहनकर जाएं और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article