एजुकेशन

UP Police PET Admit Card: यूपी पुलिस SI भर्ती का फिजिकल टेस्ट 15 जून से, एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

UP Police DV and PET Admit Card released: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

Image

UP Police PET Admit Card: यूपी पुलिस पीईटी एडमिट कार्ड

UP Police DV and PET Admit Card released: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड के अनुसार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों की अभिलेखों की संवीक्षा (Document Verification) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) की प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू होने जा रही है।

यह प्रक्रिया प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। भर्ती बोर्ड ने इसके लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.siupexam25.com पर उपलब्ध करा दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें अंकित सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। किसी भी प्रकार की त्रुटि या असुविधा से बचने के लिए समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेना उचित होगा।

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। इसमें अभ्यर्थियों के शैक्षणिक, आरक्षण एवं अन्य प्रमाणपत्रों की जांच के साथ-साथ निर्धारित शारीरिक मानकों की भी पुष्टि की जाएगी। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी, दिशा-निर्देश एवं अन्य अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

भर्ती बोर्ड ने इसके लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.siupexam25.com पर उपलब्ध करा दिए हैं। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा जहां आपको पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि भरनी होगी। इसके बाद सबमिट करने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

उल्लेखनीय है कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण भर्तियों में शामिल है। लिखित परीक्षा के बाद अब भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है। सफल अभ्यर्थियों के लिए DV/PST प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की चयन प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article