एजुकेशन

CET Result 2026 Date: जारी होने वाला है महाराष्ट्र सीईटी फर्स्ट अटेम्प्ट का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

CET Result 2026 Date, MHT CET 1st Attempt Result Date: महाराष्ट्र राज्य सीईटी सेल जल्द ही एमएचटी सीईटी 2026 के पहले अटेम्प्ट का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

CET Result 2026 Date: यहां देखें कब जारी होगा महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा का रिजल्ट

CET Result 2026 Date, MHT CET 1st Attempt Result Date: महाराष्ट्र राज्य सीईटी सेल जल्द ही एमएचटी सीईटी 2026 के पहले अटेम्प्ट का परिणाम जारी करने (CET Result 2026) वाला है। परिणाम पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के लिए अलग-अलग घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना परिणाम चेक (MHT CET 1st Attempt Result) कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

बता दें इस वर्ष, एमएचटी सीईटी परीक्षा पहली बार दो प्रयासों में आयोजित की गई थी। अधिकारियों ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि दोनों प्रयासों में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को उनके सर्वश्रेष्ठ स्कोर के आधार पर माना जाएगा। एमएचटी सीईटी 2026 स्कोरकार्ड में विषयवार और समग्र प्रतिशत स्कोर शामिल होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

MHT CET 1st Attempt Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MHT CET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CET Result 2026 Date: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम (Candidates Name)
  2. माता पिता का नाम (Parents Name)
  3. एप्लीकेशन नंबर (Application Number)
  4. सब्जेक्ट ग्रुप (Subject Group)
  5. कैटेगिरी (Category)
  6. सब्जेक्ट वाइज पर्सेंटाइल स्कोर (Subject-wise Percentile Score)
  7. ओवरऑल पर्सेंटाइल (Overall Percentile)

CET Result 2026: कब हुई थी परीक्षा

महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा (MHT CET) 2026 में दो सत्रों में आयोजित की गई थी। पहला सत्र अप्रैल में और दूसरा सत्र मई में हुआ था। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, PCB ग्रुप की परीक्षा 21 से 26 अप्रैल और 10 से 11 मई तक चली थी, जबकि PCM ग्रुप की परीक्षाएं 12 से 21 मई (16-17 मई को छोड़कर) तक निर्धारित थी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article