एजुकेशन

UP Police Constable Admit Card 2024 Date: जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड, तुरंत करें डाउनलोड

UP Police Constable Admit Card 2024 Date, Kab Aayega: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम डेट

Image

UP Police Constable Admit Card 2024: यहां डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड

UP Police Constable Admit Card 2024 Date, Kab Aayega: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती परीक्षा में अब महज गिनती के दिन (UP Police Constable Admit Card) बाकी हैं। अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए सिटी एग्जामिनेशन स्लिप जारी किया था। यहां आप रजिस्ट्रेशन संख्या के जरिए परीक्षा का केंद्र व समय जान (UP Police Constable Admit Card 2024 Date) सकते हैं। वहीं अब आयोग जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। जबकि दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए कुल 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है।

UP Police Constable Admit Card 2024 Kab Aayega: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर सूचित किया था कि, कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 13 फरवरी को जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि इस दिन एडमिट कार्ड साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। ध्यान रहे प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्ध होगा। कोरियर या ईमेल नहीं किया जाएगा।

UP Police Constable Admit Card 2024 Download

  • सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP Police Constable Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP Police Constable Admit Card 2024 Date: ये जानकारी होगी दर्ज

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का केंद्र
  5. परीक्षा केंद्र का पता
  6. परीक्षा का समय
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर

UP Police Constable Admit Card: एडमिट कार्ड में करेक्शन के लिए

यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई गलती पाई जाती है या कोई करेक्शन होता है तो तुरंत ऑफिशियल साइट पर जाकर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। तुरंत इसमें सुधार कर आपको मेल किया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article