एजुकेशन

ONGC Apprentice Recruitment 2026: ओएनजीसी में अप्रेंटिस के 3047 पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास से ग्रेजुएट करें अप्लाई

ONGC Apprentice Recruitment 2026: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम यानी ओएनजीसी ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com, apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 29 अक्टूबर 2026 को एक्टिव कर दिया गया था।

Image

ONGC Apprentice Recruitment 2026: ओएनजीसी अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी

ONGC Apprentice Recruitment 2026: ओएनजीसी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ONGC Apprentice Recruitment 2026) खबर है। तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम यानी ओएनजीसी ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3047 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com, apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 29 अक्टूबर 2026 को एक्टिव कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2026 को है। यहां आप ओएनजीसी अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

ONGC Apprentice Recruitment 2026: किस जोन में कितनी वैकेंसी

  • पश्चिमी क्षेत्र - 1,166 पद
  • पूर्वी क्षेत्र - 674 पद
  • मुंबई क्षेत्र - 482 पद
  • उत्तरी क्षेत्र - 191 पद
  • मध्य क्षेत्र - 267 पद हैं
  • दक्षिणी क्षेत्र - 269 पद

ONGC Apprentice Qualification, Age Limit: ओएनजीसी अप्रेंटिस क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

ओएनजीसी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां 10वीं पास से लेकर आईटीआई डिप्लोमा और ग्रेजुएट अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी। जबकि ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: JEE Main 2027 के आवेदन में गलती होने पर क्या करें

ONGC Apprentice Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवदेन

  • सबसे पहले ONGC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ongcindia.com, apprenticeshipindia.gov.in लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

ONGC Apprentice Selection Process: ओएनजीसी अप्रेंटिस सेलेक्शन प्रोसेस

खास बात यह है कि ओएनजीसी अप्रेंटिस के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के पदानुसार योग्यता परीक्षा के नंबरों के आधार पर किया जाएगा। यहां चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article