एजुकेशन

UP Home Guard Answer Key 2026 Released: जारी हुई यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे करें डाउनलोड

UP Home Guard Answer Key 2026 Released: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होम गार्ड भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPPRPB UP Home Guard Answer Key 2026 Released: यहां डाउनलोड करें यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की आंसर की

UP Home Guard Answer Key 2026 Released: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होम गार्ड भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर (UP Home Guard Answer Key 2026) दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 41,424 होम गार्ड के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (UP Home Guard Answer Key) की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें यूपी होम गार्ड लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को कुल 6 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। यहां परीक्षा के लिए कुल 25,32,202 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जबकि 19,29,155 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस बार परीक्षा में कुल उपस्थिति 76.18 प्रतिशत दर्ज की गई। उम्मीदवारों के अनुसार परीक्षा का स्तर मॉडरेट रहा है। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Home Guard Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • UP Home Guard Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
  • सबसे पहले UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPPRPB UP Homeguard Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article