एजुकेशन

UP-TET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी; सीएम योगी ने एग्जाम फीस की बढ़ोतरी पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- कोई शुल्क वृद्धि नहीं होगी

प्रदेश सरकार ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए टीईटी का आवेदन शुल्क नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। इससे शिक्षकों और अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो: ANI)

Photo : ANI

UP TET 2025 Application Fee: योगी सरकार ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित होने वाली अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आवेदन शुल्क नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित विभागों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।

सूत्रों के अनुसार, शिक्षा सेवा चयन आयोग टीईटी का आवेदन शुल्क बढ़ाने की योजना बना रहा था और इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस प्रस्ताव की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने असंतोष जताया और अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि आवेदन शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। इस निर्णय से शिक्षक और अन्य अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है।

वर्तमान में टीईटी का आवेदन शुल्क 600 रुपये है। परीक्षा 29 और 30 जनवरी को आयोजित की जाएगी। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया है, जिससे आयोग में इस परीक्षा को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं और शिक्षक भी अपनी तैयारी में व्यस्त हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article