NIFTEE 2027 Registration Begins: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) 2027 के लिए आज 16 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार NIFT प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अब बिना देर किए exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाकर पंजीकरण कर लें।
NIFTEE 2027 का आयोजन 10 जनवरी 2027 को किया जाएगा। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश लेना चाहते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Supreme Court में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 65 पदों पर भर्ती, 1.51 लाख तक सैलरी
कैसे देखें NIFTEE 2027 Notice
- सबसे पहले exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाएं।
- अब होमपेज पर News & Events के नीचे
- 'Inviting Online Applications for the National Institute of Fashion Technology Entrance Examination (NIFTEE)–2027 for Admissions to UG, PG, NLEA, Artisans and Ph.D. Programmes-reg.' पर क्लिक करें।
नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 16 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि 5000 रुपये के विलंब शुल्क यानी लेट फीस (आवेदन शुल्क के अतिरिक्त) के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा किया जा सकता है। यही नहीं, यदि फॉर्म में कोई गलती रह जाती है तो 22 से 25 नवंबर के बीच एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने का अवसर मिलेगा।
कब आएगा एडमिट कार्ड
Advance City Intimation Slip 21 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी। जबकि एडमिट कार्ड 4 जनवरी 2027 को जारी किया जाएगा।
NIFTEE–2027 से जुड़ी और स्पष्ट जानकारी के लिए, उम्मीदवार nift@nta.ac.in पर लिख सकते हैं या NTA हेल्पडेस्क से 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Railway में 2008 अप्रेंटिसशिप के लिए मौका, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन
