एजुकेशन

UP TGT Result 2026: 3539 पदों के चयन परिणाम और कटऑफ को लेकर नया नोटिस जारी, तुरंत करें चेक

UPESSC प्रयागराज ने विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत जारी भर्ती को लेकर नया नोटिस जारी किया है। आयोग ने बताया है कि कुल 3,539 पदों के लिए चयन प्रक्रिया में अभिलेख सत्यापन से जुड़ी कुछ स्थितियों पर फैसला लिया गया है।

Image

UP TGT Result 2026

UPESSC UP TGT Result 2026: उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) भर्ती के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत जारी भर्ती को लेकर नया नोटिस जारी किया है। आयोग ने बताया है कि कुल 3,539 पदों के लिए चयन प्रक्रिया में अभिलेख सत्यापन से जुड़ी कुछ स्थितियों पर फैसला लिया गया है। आज 16 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख के बाद अभिलेख सत्यापन के लिए अनुपस्थित पाया गया था, उनके चयन परिणाम और कटऑफ से संबंधित जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

आयोग के नोटिस में अंग्रेजी और हिंदी विषयों के चयन परिणाम, कटऑफ अंक और फाइनल आंसर की से जुड़ी जानकारी है। दोनों विषयों की चयन सूची और संबंधित विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें-

विवरणजानकारी
आयोगउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग
भर्तीप्रशिक्षित स्नातक (TGT)
विज्ञापन संख्या01/2022
कुल पद3,539
नोटिस की तारीख16 अक्टूबर 2026
संबंधित विषयअंग्रेजी और हिंदी
आधिकारिक वेबसाइटwww.upessc.up.gov.in

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

चयन परिणाम और कटऑफ से जुड़ी जानकारी देखने के बाद अभ्यर्थियों को नोटिस में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। आयोग ने बताया है कि चयन परिणाम संबंधित मामलों में उच्च न्यायालय में चल रही याचिकाओं के अंतिम आदेशों के अधीन रहेगा। इसलिए उम्मीदवार आगे की अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article