एजुकेशन

लखनऊ में कब है 'रामनवमी' की छुट्टी, आधिकारिक आदेश हुआ जारी

लखनऊ में रामनवमी की छुट्टी को लेकर प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में राम नवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव की जानकारी दी गई है, जानें लखनऊ में कब है 'रामनवमी' की छुट्टी? क्‍या स्‍कूल कॉलेज भी रहेंगे बंद

Image

लखनऊ में कब है राम नवमी की छुट्टी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

लखनऊ में रामनवमी की छुट्टी को लेकर प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में राम नवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव की जानकारी दी गई है। आदेश के अनुसार, पहले निर्धारित तारीख के स्थान पर अब 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि यह फैसला 'निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881' के तहत लिया गया है। इसके बाद संबंधित विभागों और कार्यालयों को संशोधित तारीख के अनुसार अवकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में स्कूल या कॉलेज का जिक्र नहीं किया गया है। इसलिए अपने शिक्षण संस्थान से कॉन्टेक्ट करके छुट्टी की सूचना को पुख्‍ता कर सकते हैं। क्योंकि प्रदेश भर के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ शिक्षण संस्थान (स्कूल और कॉलेज) और राज्य के सार्वजनिक प्रतिष्ठान भी इस दिन बंद रहते हैं।

आदेश में क्या कहा गया है?

आदेश में 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह बदलाव पहले जारी अवकाश सूची में संशोधन करते हुए किया गया है। आदेश की प्रतियां संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और विभागों को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विवरणजानकारी
विभागउत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभा
अवकाश का अवसरमहानवमी
सार्वजनिक अवकाश की तारीख19 अक्टूबर 2026
दिनसोमवार
अवकाश का आधारनिगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881

किन लोगों को ध्यान देना चाहिए?

सरकारी कार्यालयों और संबंधित विभागों में काम करने वाले लोगों को इस संशोधित तारीख के बारे में पता होना चाहिए। छुट्टी से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश को ही आधार मानें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article