एजुकेशन

NEET PG Seat Matrix 2026: MCC ने जारी किया NEET पीजी सीट मैट्रिक्स, यहां देखें MD-MS और DNB की सीटें

NEET PG Seat Matrix 2026 Released: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इसमें MD, MS और DNB जैसे कोर्स की सीटों का ब्योरा दिया गया है।

Image

MCC ने जारी किया NEET पीजी सीट मैट्रिक्स (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

NEET PG 2026 काउंसलिंग में शामिल होने वाले मेडिकल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इसमें MD, MS और DNB जैसे कोर्स की सीटों का ब्योरा दिया गया है। उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर सीट मैट्रिक्स की PDF देख सकते हैं। सीटों की जानकारी ऑल इंडिया कोटा (AIQ), सेंट्रल इंटरनल कोटा, DNB प्रोग्राम और डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए अलग-अलग जारी की गई है।

कॉलेज और कोर्स चुनने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पसंद के संस्थानों में उपलब्ध सीटों की जानकारी अच्छे से देख समझ लेने की जरूरत है।

NEET PG 2026: किस कोटे में कितनी सीटें?

कोटा या कोर्ससीटों की संख्या
AIQ के तहत MD/MS13,522
सेंट्रल इंटरनल कोटा MD/MS727
DNB प्रोग्राम9,201
डीम्ड यूनिवर्सिटी MD/MS7,537

DNB की 9,201 सीटों में से 2,582 सीटें सरकारी संस्थानों और 6,619 सीटें निजी संस्थानों के लिए बताई गई हैं।

NEET PG Seat Matrix 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से सीट मैट्रिक्स डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

2. PG Medical सेक्शन खोलें।

3. AIQ, सेंट्रल इंटरनल कोटा, DNB या डीम्ड यूनिवर्सिटी से संबंधित सीट मैट्रिक्स का लिंक चुनें।

4. PDF खुलने पर उसमें कॉलेज और सीटों का विवरण देखें।

सीट मैट्रिक्स में राज्य, संस्थान का नाम, संस्थान का प्रकार, कोटा, ब्रांच, कैटेगरी और सीटों की संख्या जैसी जानकारी शामिल है।

NEET PG Round 1 Counselling की जरूरी तारीखें

राउंड 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 है। वहीं, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू होकर 22 अक्टूबर तक चलेगी। सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 24 अक्टूबर 2026 को घोषित किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article