एजुकेशन

Bihar STET 2026 परीक्षा 25 अक्टूबर से होगी शुरू, जानें कब आएंगे एडमिट कार्ड

Bihar STET 2026 Exam Date Released: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 25 अक्टूबर से शुरू होगी, जानें कब तक आएंगे एडमिट कार्ड

Image

Bihar STET 2026 Exam Date (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Bihar STET 2026 Exam Date Released: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के नोटिस के मुताबिक, परीक्षा 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। जानें कब तक आएंगे एडमिट कार्ड

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2026 को दोपहर बाद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड ने आधिकारिक पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in निर्धारित किया है।

Bihar STET 2026: जरूरी तारीखें और जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्डबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
परीक्षा का नाममाध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026
परीक्षा शुरू होने की तारीख25 अक्टूबर 2026
परीक्षा की अंतिम तारीख20 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख18 अक्टूबर 2026, दोपहर बाद
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन CBT
आधिकारिक पोर्टलstetregistration.cbrt.co.in
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: NIFTEE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

Bihar STET Admit Card 2026 Download Kaise Karen

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को अपनाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।

2. होमपेज पर ‘Download Admit Card for STET 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

4. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और Login पर क्लिक करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

6. इसे डाउनलोड करके साफ प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में जरूर जांचें ये जानकारियां

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा की तारीख जैसी जानकारियां ध्यान से जांच लें। अगर किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो समय रहते संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश पढ़ लें। परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी और किसी भी बदलाव के लिए BSEB के आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article