एजुकेशन

यूपी में डेयरी विभाग में DEO की नौकरी, 12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

डेयरी सेक्टर में जाना है तो यह खबर आपके लिए है। रोजगार संगम पोर्टल पर दुग्ध विकास विभाग के तहत DEO की आउटसोर्सिंग भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवारों को 18 सितंबर तक आवेदन करना होगा।

Image

यूपी में डेयरी विभाग में आई 12वीं पास के लिए नौकरी

UP Dugdh Vibhag Recruitment 2026 Apply Online: उत्तर प्रदेश में Data Entry Operator (DEO) के पद पर नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए मौका है। रोजगार संगम पोर्टल पर दुग्ध विकास विभाग के तहत DEO की आउटसोर्सिंग भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया हाल ही में शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 18 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये 42 पद भरे जाएंगे।

इस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं यानी इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। इसके साथ ही CCC या निर्धारित कंप्यूटर योग्यता भी मांगी गई है। भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

क्या है आयु सीमा

उम्र सीमा की बात करें, तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पोर्टल पर उपलब्ध भर्ती की पूरी शर्तें जरूर पढ़ लेनी चाहिए।

कितना है मासिक मानदेय

इस आउटसोर्सिंग भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 31,250 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। रोजगार संगम पोर्टल पर यह भर्ती Third Party प्रकृति की बताई गई है। पद की तैनाती उत्तर प्रदेश के कई जिलों में की जाएगी, जिनमें गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कानपुर देहात, लखनऊ क्षेत्र के आसपास के कई जिले और अन्य जिले शामिल हैं।

इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2026 है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपका रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन है और आप भर्ती की सभी जरूरी शर्तें पूरी करते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article