एजुकेशन

उत्तर प्रदेश में ड्राइवर की नौकरी के लिए करें अप्लाई, इन 16 जिलों में होगी भर्ती

UP Cooperative Societies & Panchayat की ओर से ड्राइवर के 26 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Image

उत्तर प्रदेश में ड्राइवर की नौकरी (Image - ChatGPT)

UP Cooperative Societies & Panchayat Driver Online Form 2026: UP रोजगार संगम (सेवायोजन) पोर्टल ने UP कोऑपरेटिव सोसाइटीज और पंचायत ड्राइवर के लिए आउटसोर्सिंग भर्ती 2026 निकाली है। जो उम्मीदवार इस आउटसोर्सिंग वैकेंसी में दिलचस्पी रखते हैं और UP रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं, वे इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें, यह उन लोगों के लिए बेहतरीन अवसर है, जो उत्तर प्रदेश में ड्राइवर की नौकरी की तलाश कर रहे थे। UP Cooperative Societies & Panchayat की ओर से ड्राइवर के कुल 26 पदों को भरा जाना है। इन सभी पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

पदड्राइवर
कुल पद26
आवेदन की अंतिम तारीख11 सितंबर 2026
भर्ती के जिले16
आवेदनऑनलाइन
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SSC ने जारी किया CHSL परीक्षा का नोटिफिकेशन, 2536 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

इन जिलों में होगी भर्ती

भर्ती के लिए पद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उपलब्ध हैं। इनमें बस्ती, सहारनपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बरेली, कानपुर नगर, प्रयागराज, झांसी, चित्रकूट, वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़, लखनऊ, गोंडा और अयोध्या शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

UP कोऑपरेटिव सोसाइटीज और पंचायत ड्राइवर के लिए योग्यता की जानकारी:

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से SSC / हाई स्कूल का प्रमाणपत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस

आवेदन शुल्क / आयु सीमा / वेतन

सभी वर्गों के लिए आवेदन नि:शुल्क रखा गया है। आयु सीमा की बात करें तो कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नोटिस में चयनित उम्मीदवारों को 18629 रुपये प्रति माह दिए जाने की बात कही गई है।

UP रोजगार संगम (सेवायोजन पोर्टल) पर भर्ती का आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article