एजुकेशन

RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे ने 560 पदों को भरने के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई

RRB Paramedical Recruitment 2026 Short Notification Pdf: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2026-27 पैरामेडिकल भर्ती को लेकर शॉर्ट नोटिस जारी किया है। कुल 560 पदों पर भर्ती की जाएगी। 15 सितंबर से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया।

Image

रेलवे ने 560 पदों को भरने के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी

RRB Paramedical Recruitment 2026 Notification: रेलवे में पैरामेडिकल पदों पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2026-27 पैरामेडिकल भर्ती को लेकर शॉर्ट नोटिस जारी किया है। Advertisement No. CEN 05/2026 के तहत कुल 560 पदों पर भर्ती की जानकारी दी गई है। डिटेल में विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी। 15 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, ऐसे में Detail Advertisement अगले एक हफ्ते में आ सकता है।

इस भर्ती में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फार्मासिस्ट और रेडियोग्राफर समेत कुल नौ कैटेगरी के पद शामिल हैं। हालांकि, भर्ती को लेकर एक जरूरी बात सामने आई है। इससे पहले 600 पदों की बात कही जा रही थी, लेकिन शॉर्ट नोटिस में 560 वैकेंसी बताई गई हैं। ऐसे में जब डिटेल में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, उसके बाद ही पदों की संख्या क्लियर होगी।

RRB Paramedical Recruitment 2026 Apply Online

RRB Paramedical Recruitment 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 14 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत नोटिफिकेशन 14 सितंबर को जारी होने की उम्मीद है। इसमें पदों की कैटेगरी वाइज संख्या, योग्यता, आयु सीमा, फीस और परीक्षा से जुड़ी दूसरी महत्वपूर्ण जानकारी स्पष्ट होगी।

उम्मीदवारों को सलाह है कि RRB Paramedical Recruitment 2026 Form भरने से पहले डिटेल एडवर्टिजमेंट जरूर देखें।

RRB Paramedical Recruitment 2026

RRB Paramedical Recruitment 2026

RRB Paramedical Recruitment 2026 How to Apply

1. RRB Paramedical Recruitment 2026 Official Website rrbapply.gov.in या संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाएं।

2. मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य जरूरी जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करें।

3. सिस्टम से मिले Registration Number और Password से लॉगिन करें।

4. अपनी शैक्षणिक जानकारी, पद की प्राथमिकता और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी भरें।

5. निर्धारित फॉर्मेट में फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।

7. फॉर्म को ध्यान से चेक करके अंतिम रूप से सबमिट करें।

8. आवेदन की कंफर्मेशन कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

CBT के बाद होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

पैरामेडिकल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन Computer-Based Test (CBT) के आधार पर किया जाएगा। CBT में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। सभी चरण पूरे होने के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार फाइनल सेलेक्शन होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article