एजुकेशन

UP Board 2026: यूपी बोर्ड ने जारी किया इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा का नोटिस, 27 जून तक कर सकेंगे आवेदन

UPMSP Up Board Improvement and Compartment: बोर्ड ने इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। इच्छुक छात्र 6 जून 2026 से 27 जून 2026 की मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकेंगे।

Image

UP Board 2026

Up Board 2026 Improvement and Compartment Exam Notice: बोर्ड ने इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। इच्छुक छात्र 6 जून 2026 से 27 जून 2026 की मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकेंगे।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में असफल या अंक सुधार (Improvement) करना चाहने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। इच्छुक छात्र 6 जून 2026 से 27 जून 2026 की मध्यरात्रि तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हाईस्कूल के छात्र इम्प्रूवमेंट परीक्षा के तहत एक अनुत्तीर्ण विषय में परीक्षा दे सकेंगे। वहीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र छात्र दो अनुत्तीर्ण विषयों में से किसी एक विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 256.50 रुपये निर्धारित किया गया है।

UP Board 2026

UP Board 2026

आवेदन शुल्क 306 रुपये

इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए भी कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर दिया गया है। मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के छात्र किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे। वहीं कृषि और व्यावसायिक वर्ग के छात्रों को भी निर्धारित विषयों में परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 306 रुपये तय किया गया है।

कब तक कर सकते हैं आवेदन

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने के बाद निर्धारित शुल्क को कोषागार में चालान के माध्यम से जमा करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र और शुल्क जमा करने से संबंधित दस्तावेजों की प्रति डाउनलोड कर निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में भेजना अनिवार्य होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून 2026 रखी गई है।

ये भी पढ़ें

नोटिस के अनुसार, जिन छात्रों के किसी विषय में लिखित और प्रायोगिक दोनों भाग होते हैं, उन्हें दोनों परीक्षाओं में शामिल होना होगा। हालांकि यदि कोई छात्र किसी एक भाग में पहले से उत्तीर्ण है और दूसरे भाग में अनुत्तीर्ण है, तो उसे केवल अनुत्तीर्ण भाग की परीक्षा देने की अनुमति होगी। परीक्षा की विस्तृत तिथि और कार्यक्रम बाद में अलग से जारी किए जाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article