NEET की तैयारी शुरू करने का सबसे अच्छा समय आपके क्लास और तैयारी के स्तर पर निर्भर करता है। लेकिन आमतौर पर कक्षा 11वीं से तैयारी शुरू करना सबसे बेहतर माना जाता है। इससे आपको 2 साल का समय मिल जाता है और आप बिना ज्यादा दबाव के अच्छी तैयारी कर सकते हैं। (image - chatgpt )
अगर डॉक्टर बनने का लक्ष्य पहले से तय है, तो जितनी जल्दी हो सके बेसिक साइंस (Physics, Chemistry, Biology) मजबूत करना शुरू कर दें। NEET का ज्यादातर सिलेबस 11वीं और 12वीं NCERT पर आधारित होता है। इसलिए 11वीं से तैयारी शुरू करने पर मजबूत पकड़ बनती है। यही नहीं, जल्दी तैयार शुरू करने से सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
कक्षा 12वीं से शुरुआत करना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि बहुत से छात्र 1 साल की अच्छी प्लानिंग से NEET क्रैक कर दिखाते हैं। लेकिन यहां भी बात वही है कि बेसिक साइंस (Physics, Chemistry, Biology) मजबूत होनी चाहिए।
कई छात्र ऐसे भी हैं, तो 12वीं के बाद ड्रॉप लेकर तैयारी करते हैं, ताकि उन्हें अच्छा कॉलेज मिलने के लिए तैयारी के लिए अच्छा समय मिल सके। कई छात्र एक साल ड्रॉप लेकर फुल टाइम तैयारी करते हैं और अच्छा स्कोर भी करते हैं।
NCERT किताबों पर फोकस करें, रोज 6-8 घंटे नियमित पढ़ाई करें, मॉक टेस्ट और पिछले साल के पेपर हल करें, कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान दें और सबसे जरूरी रिवीजन को तैयारी का हिस्सा बनाएं।
चूंकि NEET UG बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धी है, इसलिए सिर्फ रटकर सीखना काफी नहीं है। आपको Physics में समस्या-समाधान कौशल, Chemistry में रासायनिक समीकरण, और Biology में आरेख-आधारित प्रश्नों को समझने और उनमें महारत हासिल करने के लिए समय की जरूरत होती है।
जल्दी शुरुआत करने से यह सुनिश्चित होता है कि आप जटिल विषयों को जल्दबाजी में नहीं पढ़ेंगे, चीजों को बेहतर करने का समय पाएंगे। खुद की तैयारी का विश्लेषण कर सकेंग और पहली बार में परीक्षा पास करने की संभावना बढ़ा पाएंगे।
Jun 14, 2026